लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: परीक्षा के दौरान हिन्दू महिलाओं के साथ भेदभाव का दावा, उतरवाए गए 'मंगलसूत्र'-हिजाब व बुर्के में मुस्लिम लड़कियों के जाने पर कोई रोक नहीं

By आजाद खान | Updated: October 19, 2022 11:51 IST

दावा के अनुसार, आदिलाबाद के विद्यार्थी जूनियर एंड डिग्री कॉलेज में परीक्षा में प्रवेश होने से पहले हिंदू छात्राओं से चूड़ियां, कान की बालियां यहां तक उनके मंगलसूत्र को भी निकलवाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में परीक्षा के दौरान हिन्दू महिलाओं के साथ भेदभाव का दावा किया गया है। बताया जाता है कि यह घटना आदिलाबाद के विद्यार्थी जूनियर एंड डिग्री कॉलेज में घटी है। दावा यह भी किया जा रहा है कि परीक्षा में मुस्लिम लड़कियां या महिलाओं को बुर्के और हिजाब में एग्जान देने की छुट थी।

हैदराबाद:तेलंगाना के आदिलाबाद के विद्यार्थी जूनियर एंड डिग्री कॉलेज में एक परीक्षा के दौरान हिन्दू महिलाओं के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान मुस्लिम लड़कियां या महिलाओं को पूरी छूट थी और उन्हें बुर्के और हिजाब में परीक्षा में शामिल होने दिया जा रहा था। 

वहीं दावा में यह भी कहा जा रहा है कि हिन्दू लड़कियां या महिलाओं को कुछ भी पहनने से मना किया जा रहा था और उनके द्वारा पहनी गई चूड़ियां,पायल और कुंडल को भी उतरवा दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

टाइम्स नाउ की एक खबर के अनुसार, तेलंगाना के आदिलाबाद के विद्यार्थी जूनियर एंड डिग्री कॉलेज में दो दिन पहले Group-1 की परीक्षा का आयोजन हुआ है। इस दौरान दावा यह किया जा रहा है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले हिन्दू महिलाओं द्वारा पहने गए चूड़ियां, पायल और कुंडलों को निकलवाया गया है। ऐसे में दावा यह भी किया जा रहा है कि हिन्दू महिलाओं के मंगलसूत्र को भी निकलवाया गया है तब परीक्षा में शामिल होने दिया गया है। 

वहीं दूसरी और जो मुस्लिम महिलाएं थी उनकी कोई तलाशी नहीं हो रही थी और वे बुर्के और हिजाब में भी परीक्षा में प्रवेश हो रही थी। इस दावे को लेकर कई वीडियो भी सामने आए है। ऐसे में इस वीडियो और दावे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेन्ट्स भी कर रहे है। 

टीआरएस ने भाजपा पर किया पलटवार

ऐसे में टीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक और टीएसएमडीसी के अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने परीक्षा केन्द्र का एक वीडियो शेयर हुए यह दावा किया है कि वहां मौजूद पुलिस ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है और परीक्षा में प्रवेश होने से पहले सबकी चेकिंग की गई है। उन्होंने भाजपा पर दुष्प्रचार की राजनीति कर साम्प्रदायिक शांति को भंग करने का आरोप लगाया है। 

हालांकि वीडियो में पुलिस द्वारा मुस्लिम महिला की चेकिंग करते हुए देखा गया है लेकिन उसे बुर्के से साथ परीक्षा में प्रवेश करने दिया और उसे रोका नहीं गया है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि एमआरओ (मंडल राजस्व अधिकारी) द्वारा की गई यह गलती थी जिसे बाद में सुधार लिया गया है। ऐसे में परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर पुलिस ने हिन्दू महिलाओं को उनके मंगलसूत्र के साथ अंदर जाने दिया। 

टॅग्स :तेलंगानाexamPoliceतेलंगाना राष्ट्र समितिवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी