लाइव न्यूज़ :

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 23, 2022 10:51 IST

हैदराबाद के गोशामहल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। राजा सिंह के बयान से गुस्साए लोगों ने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देराजा सिंह के बयान से गरमाई तेलंगाना की सियासतराजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोपहैदराबाद के गोशामहल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं टी राजा सिंह

हैदराबादतेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार रात भाजपा विधायक राजा सिंह द्वारा पैगंबर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद राजा सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हैदराबाद के दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मिरचौक पुलिस स्टेशनों में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने शिकायत दर्ज कराने के लिए जमकर हंगामा भी किया। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है मामला

कुछ दिनों पहले हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम किया था। भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने फारूकी के शो को रोकने की धमकी दी थी और कहा कि वह कार्यक्रम स्थल पर सेट को जला देंगे। राजा सिंह की धमकी के बाद प्रशासन ने उनको घर में नजरबंद कर दिया था। इसके बाद राजा सिंह ने अपना एक वीडियो जारी किया और कहा कि मुनवर फारूकी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इस वीडियो में राजा सिंह ने राजा सिंह ने मुनव्वर फारूकी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की। उन्होंने वीडियो में पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी भी की।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस और शहर के अन्य हिस्सों में  विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने राजा सिंह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की। बता दें कि राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल से विधायक हैं। मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम को रद्द कराने की धमकी देने के बाद लगभग 50 लोग उस जगह पहुंचे थे जहां  कार्यक्रम होने वाला था। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

राजा सिंह से पहले भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा भी  पैगंबर मोहम्मद  के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुश्किलों का सामना कर चुकी है। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी से काफी बवाल हुआ था। देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। नूपुर शर्मा के बयान के कारण देश भर में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे।

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादपैगम्बर मोहम्मदBJPनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार