लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : अभिनेत्री पर हमला, फोन छीना

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:17 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 नवंबर तेलंगाना के हैदराबाद में टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म जगत की) अभिनेत्री शालू चौरसिया पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया और उनका फोन छीन लिया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम की है जब अभिनेत्री पार्क में सैर कर रही थी। उन्हें घटना में मामूली चोटें आई हैं, क्योंकि उन्होंने मोबाइल फोन छीने जाने का विरोध किया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री ने अपनी तहरीर में कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके चेहरे पर वार किया और उनका फोन छीन कर भाग गया।

पुलिस ने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (लूट) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज