लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने नामांकन से पहले छुए तेजप्रताप और मां के पैर, राबड़ी देवी ने कहा-लालू को मिस कर रहे हैं

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2020 11:28 IST

आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो पहली ही कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने को मंजूरी दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज नामांकन कर रहे हैं। नामांकन के लिए निकलने से पहले उन्होंने मां राबड़ी देवी का पैर छुए

पटना: बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज नामांकन कर रहे हैं। नामांकन के लिए निकलने से पहले उन्होंने मां राबड़ी देवी का पैर छुए। वहीं, राबड़ी देवी ने दही-चीनी खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान राबड़ी देवी से जब लालू यादव को लेकर सवाल किया गया कि क्यों वो उन्हें मिस कर रही हैं, तो राबड़ी देवी ने कहा कि पूरा बिहार ही उन्हें मिस कर रहा है।

आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो पहली ही कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने को मंजूरी दी जाएगी। तेजस्वी आज राघोपुर से नामांकन भरेंगे। नामांकन भरने के लिए जाने से पहले तेजस्वी ने मीडिया से कहा, 'अगर हम सरकार बनाते हैं तो पहला काम अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में हम 10 लाख नौकरियों को मंजूरी देने का करेंगे। ये सभी सरकारी नौकरियां होंगी और स्थायी होंगी।'

तेजस्वी यादव आज भरेंगे नामांकन

तेजस्वी ने साथ ही कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर 46.6 प्रतिशत है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे बेरोजगारी, गरीबी, भूखमरी और पलायन पर क्या कहेंगे। तेजस्वी ने पूछा, 'उनकी डबल इंजन सरकार 15 साल से क्या कर रही थी।'

तेजस्वी यादव ने इससे पहले पिछले हफ्ते भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का नौजवान रोजगार पर सवाल कर रहा है जबकि मुख्यमंत्री ग़ैर जरूरी मुद्दों को उठाकर ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रहे है। तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को बताना ही पड़ेगा आख़िर क्यों बिहार में बेरोजगारी सबसे ज़्यादा है? बिहार से पलायन क्यों हो रहा है?

राघोपुर से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव आज राघोपुर से नामांकन दर्ज भरेंगे। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी यहां से जीत हासिल की थी। तेजस्वी के नामांकन भरने के दौरान उनके साथ बड़े भाई तेजप्रताप यादव, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद रह सकते हैं।

गौरतलब है कि राघोपुर में आरजेडी की अच्छी पकड़ है। यहां से पूर्व में राबड़ी देवी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हरा दिया था लेकिन 2015 में तेजस्वी यादव ने जीत हासिल की।

इससे पहले तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को हसनपुर से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी सीट इस बार बदल ली है। 2015 में तेजप्रताप ने महुआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवराबड़ी देवीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल