लाइव न्यूज़ :

बिधूड़ी को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जो व्यक्ति भाजपा में रहेगा उसको गाली देने का भी अधिकार है

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2023 18:28 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने संसद में भाषण दिया था कि आपका व्यवहार और आचरण तय करेगा कि आप किस तरफ बैठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम ने कहा- जो व्यक्ति भाजपा में रहेगा उसको गाली देने का भी अधिकार है, चाहे वह सांसद ही क्यों न होतेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा सांसद ने अगर संसद में गाली ही दे दी तो यह कौन सी बड़ी बात हैउन्होंने कहा, गली के मवाली जिस तरह से बात करते हैं उसी तरह से अपशब्दों का प्रयोग भाजपा सांसद द्वारा किया गया

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो व्यक्ति भाजपा में रहेगा उसको गाली देने का भी अधिकार है, चाहे वह सांसद ही क्यों न हो। भाजपा सांसद ने अगर संसद में गाली ही दे दी तो यह कौन सी बड़ी बात है। दुख तो सभी को हुआ है लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने संसद में भाषण दिया था कि आपका व्यवहार और आचरण तय करेगा कि आप किस तरफ बैठे हैं। प्रधानमंत्री के यह बात कहे हुए महज दो से तीन दिन ही हुए हैं और भाजपा के सांसद सदन में मर्यादा को लांघ गए। गली के मवाली जिस तरह से बात करते हैं उसी तरह से अपशब्दों का प्रयोग भाजपा सांसद द्वारा किया गया है। वो भाजपा में हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होने जा रही है। 

इस दौरान सीट शेयरिंग को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर कोई दिक्कत नहीं है। कोई तकलीफ नहीं है। कोई सोचता भी था कि इतना बड़ा गठबंधन होगा? जो लोग एक साथ नहीं बैठते थे अब वह सब एक साथ बैठने लगे हैं तीन-तीन बार बैठक हो चुकी है। कमेटी की भी बैठक हुई है। सभी कुछ सही चल रहा है। हम लोग यहां कोई दिक्कत नहीं है। बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन में कोई झंझट ही नहीं है। दिक्कत एनडीए में है, इंडिया में कोई दिक्कत नहीं है। 

वहीं सीताराम येचुरी से लालू प्रसाद की मुलाकात पर तेजस्वी ने कहा कि जब भी लोग आते हैं मिलते रहते हैं। हम लोग भी दिल्ली जाते हैं तो मुलाकात होती है। हमलोग शुरू से गठबंधन में रहे हैं और लालू प्रसाद से पुराना नाता रहा है। 

वहीं, चिराग पासवान और पशुपति पारस का बगैर नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग होगी तो उन लोग का क्या होगा? जो उधर गए हैं। उनका कैसे क्या होगा जो एक ही परिवार और एक ही पार्टी को अलग-अलग कर दिए? वही लोग क्लेम करेंगे दिक्कत तो वहां आ रही है। यहां कहां दिक्कत है।

जबकि महिला आरक्षण बिल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कानून कब लागू होगा? क्या किसी के पास इसका जवाब है? अगर यह लागू नहीं हुआ तो कानून का क्या मतलब? उन्होंने इसमें आरक्षण ओबीसी, पिछड़े और अल्पसंख्यक क्यों नहीं दिया?

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJPचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल