लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने '30 साल से बिहार में विकास नहीं' वाले प्रशांत किशोर के बयान पर किया पलटवार, कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2022 08:35 IST

तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रशांत किशोर बिहार में कोई फैक्टर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांक किशोर का बयान बिहार में मायने नहीं रखता है।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के बयान के कोई मायने नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर भारत में कभी बड़ा फैक्टर नहीं रहे हैं। यही नहीं, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने ये भी कहा कि वे नहीं जानतें कि प्रशांत किशोर कहां से हैं और कौन हैं।

तेजस्वी का ये बयान हाल में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के उस बयान के बाद आया है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में पिछले 30 साल से विकास नहीं हुआ है। प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में पिछले तीस सालों में लालू यादव और फिर नीतीश कुमार सत्ता में रहे पर बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है।

प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार को बदलने के लिए नए सोच और प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि वे ऐसा अकेले नहीं कर सकते और बिहार के लोगों को इसके लिए साथ आना होगा। 

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने साफ किया है कि वे अभी कोई पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दो अक्टूबर से तीन हजार किलोमीटर की बिहार में पद यात्रा करेंगे। किशोर ने कहा कि वे इस दौरान लोगों से मिलेंगे और फिर कोई फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस के साथ बात नहीं बनने के बाद प्रशांत किशोर ने ये अहम ऐलान किया था।

सीएए-एनआरसी पर हमारा रूख साफ है: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने पटना में प्रशांत किशोर पर निशाना साधने के साथ-साथ ये भी कहा कि उनकी पार्टी का स्टैंड सीएए और एनआआरसी पर साफ है। तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमलोग हमेशा से संसद में इसका विरोध करते आए हैं और मुझे नहीं लगता कि बिहार में यह बहुत जल्द लागू होने जा रहा है।'

टॅग्स :तेजस्वी यादवप्रशांत किशोरआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई