लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक सुधाकर की बयान से पार्टी परेशान, तेजस्वी ने कहा- जो कोई भी नीतीश के खिलाफ बोलेगा, भाजपा का एजेंट माना जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2023 18:26 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ अगर कोई टिप्पणी करता है तो ये साफ है कि वह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में राजद का अधिवेशन हुआ था, उसमें यह प्रस्ताव पारित किया गया था।राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी के संज्ञान में लाया गया है।तेजस्वी ने कहा कि भाजपा डरी हुई है।

पटनाः राजद विधायक सुधाकर सिंह ने अपने बयानों से राजद को परेशानी में डाल दिया है। इसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी राजद विधायक सुधाकर सिंह के विवादित बयान से असहज हो गए हैं। उन्होंने आज नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो कोई भी नीतीश कुमार के खिलाफ बोलेगा, वह भाजपा का एजेंट माना जायेगा।

 

तेजस्वी ने कहा कि एक बात स्पष्ट हो जाना चाहिये, महागठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ अगर कोई टिप्पणी करता है तो ये साफ है कि वह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिये।

तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में राजद का अधिवेशन हुआ था, उसमें यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि महागठबंधन या उसके नेतृत्व पर लालू जी या मेरे अलावा कोई टिप्पणी नहीं करेगा। इसके बावजूद अगर किसी ने नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी की है तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी के संज्ञान में लाया गया है।

लालू यादव बीमार होते हुए भी गंभीरता से इस चीज को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद नेतृत्व सुधाकर सिंह की बयानबाजी को गंभीरता से देख रहा है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा डरी हुई है। भाजपा के बड़े मोहरे हैं और वह क्या-क्या कर सकती है ये सबको पता है।

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह के मामले में कहा है कि हम सब मिलकर सरकार चला रहे हैं। ऐसे में अगर किसी दल के अंदर कोई बोलता है तो उस दल के लोग ही इसपर बोलेंगे। मैं ऐसे बयानों का नोटिस नहीं लेता हूं। जिस दल के हैं, उसी दल के लोग देखेंगे इस पर फैसला लेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह