लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने लक्ष्मी-गणेश के मुद्दे पर कहा, "ये बेकार की बात है, नोट पर तस्वीर छपने से लोगों का जीवन सुधार जाएगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 28, 2022 16:25 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने के मुद्दे पर कहा कि केवल नोट पर फोटो छप जाने से लोगों के जीवन में सुधार आएगा। गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक बदहाली से राहत मिल जाएगी। ये सब बेकार की बात है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने के मुद्दे और हो रही सियासत का किया विरोधक्या इससे नागरिकों के गंभीर मुद्दों का हल हो सकता है, ये सब बेकार की बाते हैंअगर बात ही होनी है तो गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात हो न

पटना: लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर भारतीय नोट पर छपे या न छपे इसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने इसको लेकर उठी मांग और इसे लेकर हो रही सियासत पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी का हवाला देते हुए प्रश्न किया है कि क्या लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर नोट पर छप जाने मात्र से लोगों के जीवन में सुधार आ जाएगा। देश के नागरिकों के जो गंभीर मुद्दे हैं, उन्हें इससे कोई राहत मिलेगी।

तेजस्वी यादव द्वारा इस संबंध में पत्रकारों के साथ व्यक्त किये गये राय को अपने ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए राजद की ओर से लिखा गया है, "नेताओं को असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए, नोट पर तस्वीरें लगाने से क्या देश और जीवन में सुधार होगा? शिक्षा, चिकित्सा, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान, कृषि और बदहाल देश की अर्थव्यवस्था ये जनता के असल और अहम मुद्दे है। इन पर बात होनी चाहिए।"

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनीति असल मुद्दों पर होनी चाहिए। कौन क्या बोल रहा है, ये मायने नहीं रखता है। बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, गरीबी के मुद्दे पर देश के वरिष्ठ नेताओं को सरकार से सवाल पूछने चाहिए न कि इस तरह की बेकार बातें करनी चाहिए। किसी के फोटो लगने से जनता की समस्याओं का समाधान हो पाएगा। लोगों को यह बात सोचने की जरूरत है और उन्हें भी है, जो इस तरह से बेकार के मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के मांग की है कि देश में चलने वाली करेंसी, जो भविष्य में छपने वाली है। उस पर महात्मा गांधी के साथ-साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर भी अंकित की जाए। इस संबंध में आप नेता और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बाकायदा भारत सरकार को चिट्ठी भी लिखी है।

वहीं इस मामले में सीएम केजरीवाल पर आक्रामक हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि वो गुजरात चुनाव के कारण ऐसे मुद्दों को उछाल कर खुद को हिंदूवादी घोषित करना चाहते हैं क्योंकि उनकी पार्टी के मंत्री, विधायक और नेता लगातार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहे हैं। इस कारण केजरीवाल चुनाव में गुजरात की जनता के बीच अपनी छवि को सुधारना चाहते हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवअरविंद केजरीवालआरजेडीBJPपटनामुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल