लाइव न्यूज़ :

'अब हम सात साल पहले वाले तेजस्वी नहीं हैं, दो बार डिप्टी सीएम बन गए'- तेजस्वी का भाजपा को चैलेंज

By शिवेंद्र राय | Updated: August 11, 2022 20:06 IST

तेजस्वी यादव अब बिहार के उप-मुख्यमंत्री हैं। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार के एक मामले में लालू यादव, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी, तेजस्‍वी यादव और अन्‍य के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। इस संबंध में बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वो जांच एजेंसियों को मेरे घर में ही दफ्तर खोलने का निमंत्रण देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजांच एजेंसिया भाजपा की इकाई की तरह काम कर रही हैं- तेजस्वीचाहें तो मेरे घर में ही दफ्तर खोल लें ईडी और सीबीआई- तेजस्वीमैं किसी भी तरह की जांच से नहीं डरता- तेजस्वी

पटना: बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा की इकाई की तरह काम कर रही हैं। साथ ही तेजस्वी ने कहा कि वह जांच एजेंसियों को न्यौता देते हैं कि आकर मेरे घर में ही अपनी शाखा खोल लें। तेजस्वी यादव ने ये बातें समाचार चैनल एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहीं। तेजस्वी से पूछा गया कि क्या उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का डर सता रहा है? इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा, "वे आ सकते हैं और हमारे यहां ऑफिस खोल सकते हैं। कृपया आइए और जितने लंबे समय तक रहना चाहते हैं रहिए। उन्‍हें मेरे घर में ऑफिस खोलने दीजिए। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्‍स, कृपया आइए और जितने लंबे समय तक रहना चाहते हैं रहिए। दो महीने बाद छापेमारी के लिए क्‍यों आना चाहते हैं। यहीं रुकिए, यह आसान है।" 

बिहार के उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम वो तेजस्वी यादव नहीं हैं जिसको मूंछ भी नहीं था तब सीबीआई ने केस कर दिया था। इतने दिन हो गए लेकिन उस केस में कुछ नहीं हुआ। अब तो हमारे पास सात साल का अनुभव है। इसमें दो बार नेता विरोधी दल रह लिए, दो बार डिप्टी सीएम बन गए। बता दें कि सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार के एक मामले में लालू यादव, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी, तेजस्‍वी यादव और अन्‍य के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है।

बातचीत के दौरान जब तेजस्वी से अचानक हुए बदलाव और नीतीश कुमार के साथ दोबारा गठबंधन के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम देख रहे थे कि नीतीश जी असुविधाजनक स्थिति में हैं। बीजेपी उन पर हावी हो रही थी। यह बदलाव स्‍वस्‍फूर्त तरीके से हुआ और कुछ भी पहले से नियोजित योजना के तहत नहीं हुआ।"

फिलहाल बिहार विधानसभा में राजद सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश कुमार के पास ही रहेगी। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि सत्ता की चाबी लालू यादव और तेजस्वी के हाथ में ही रहेगी। इस मुद्दे पर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर के कहा, "मुख्यमंत्री जी अपने नौजवान डिप्टी को जिस आदर और विनम्रता के साथ उनका हाथ पकड़ कर कुर्सी तक ले जाते दिखे, उससे साफ है कि डी-फैक्टो सीएम कौन है और कौन एहसान तले दबा हुआ । कुर्सी तो वही होती है, लेकिन बैठने वाले का भाग्य अलग-अलग होता है।"

सुशील मोदी ने इशारों में ही तेजप्रताप यादव का जिक्र किया और कहा, "महागठबंधन -02 में भी ब॒ड़े राजकुमार को छोटी कुर्सी मिलेगी, लेकिन उन्हें उनकी पसंद का स्वास्थ्य विभाग ही मिलना चाहिए। इलाज बेहतर हो या न हो, कम से कम जनता का मनोरंजन होते रहना चाहिए।"

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो