लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने विपक्षी एकता को लेकर कहा- सभी चीजें साकारात्मक हैं, किसी तरह की चिंता की बात नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2023 16:05 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष के खेमें में सभी चीजें पॉजिटिव हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक से खड़गे और राहुल गांधी के दूरी बनाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इंतजार कीजिए, सभी चीजें खुलकर नहीं बताई जा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे विपक्षी एकता को लेकर उठ रहे सवालों पर तेजस्वी ने दिया जवाबकहा- सभी चीजें साकारात्मक हैं, किसी तरह की चिंता की बात नहींकहा- बालासोर हादसे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री जिम्मेदार

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्षी एकता को लेकर उठ रहे सवालों पर दावा किया कि 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक बहुत अच्छे तरीके से होगी। तेजस्वी ने कहा कि सभी चीजें साकारात्मक हैं और इसको लेकर किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के खेमें में सभी चीजें पॉजिटिव हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक से खड़गे और राहुल गांधी के दूरी बनाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इंतजार कीजिए, सभी चीजें खुलकर नहीं बताई जा सकती हैं।

वहीं ओडिशा के बालासोर में हुए बड़े रेल हादसे पर दुख जाहिर करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हादसे में बिहार के लोग भी मारे गए हैं और यह बहुत बड़ा हादसा है। जो तस्वीरे सामने आई हैं उसे देखकर ही कलेजा दहल उठता है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं यह रेलवे की बड़ी लापरवाही का नतीजा है। रेलवे की तरफ से सुरक्षा और सेफ्टी का दावा किया जाता है, लेकिन इतना बड़ा हादसा हो गया। तेजस्वी ने कहा कि अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन है? जांच कर जिन लोगों ने लापरवाही बरती है, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

बिहार सरकार की तरफ से घटना की जानकारी ली जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इतना बड़ा हादसा हुआ है इसकी किसी न किसी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ये पूरी तरह से केंद्र सरकार की नाकामी का नतीजा है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री जिम्मेदार हैं। केंद्र सरकार लगातार यह दावे करती रही है कि उन्होंने रेलवे में सेफ्टी को लेकर बहुत काम किया है। लेकिन इस हादसे में यह सारे दावे पूरी तरह से गलत साबित हो गए हैं।

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के द्वारा दोषियों पर कार्रवाई करने की बात को लेकर जवाब देते हुए कहा महिला पहलवानों के लिए अब तक कोई कार्रवई नहीं की गई, ऐसे में इस रेल हादसे को लेकर क्या कार्रवाई करेंगे? यह आनेवाला समय बताएगा, क्योंकि अभी तक इस हादसे को कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। बिहार से जुड़े रेल मंत्रियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी रेल मंत्री रहे। लालू जी और नीतीश जी भी रेल मंत्री रह चुके हैं। उस समय इतना प्राइवेटाइजेशन नहीं था। आज रेलवे का प्राइवेटाइजेशन पर इतना जोर है कि बाकि चीजों को दरकिनार कर दिया गया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसनीतीश कुमारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार