लाइव न्यूज़ :

बक्सर रेप की घटना पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा, 'अपराध मिटाओ यात्रा पर जाएं नीतीश कुमार, खुले आम घूम रहे हैं अपराधी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 4, 2019 15:00 IST

Tejashwi Yadav: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की है

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने की नीतीश कुमार सरकार की आलोचनातेजस्वी ने कहा, बीजेपी, जेडीयू के सत्ता में आने के बाद बिहार में तेजी से बढ़ा अपराध

राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार सरकार की कड़ी आलोचना की है।

एएनआई के मुताबिक, तेजस्वी ने कहा, 'बिहार में जब से जेडीयू और बीजेपी सरकार बनी है, क्राइम रेट ऊपर चला गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'जल-जीवन-हरियाली' यात्रा के बजाय अपराध मिटाओ यात्रा', 'बेरोजगारी मिटाओ यात्रा' पर जाना चाहिए। इस यात्रा पर जाने का कोई मतलब नहीं है जब अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।'

बिहार के बक्सर में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

तेजस्वी का ये बयान बिहार के बक्सर में हैदराबाद जैसी घटना सामने आने के बाद आया है। हैदराबाद में डॉक्टर की रेप और हत्या के घटना कुछ दिन बाद मंगलवार को बक्सर में पुलिस को एक महिला की गोली लगी और अधजली लाश बरामद हुई थी। 

महिला की कथित गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस महिला की पहचान नहीं हो सकी, क्योंकि उसका चेहरा भी जला दिया गया था। 

वहीं बुधवार को ही बिहार में बक्सर के बाद समस्तीपुर के वारिसनगर इलाके में भी एक महिला की अधजली लाश बरामद हुई थी।

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना के बाद से देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हुई हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से कड़े कानून बनाने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार