लाइव न्यूज़ :

आदित्य के छोटे भाई तेजस ठाकरे की राजनीति में आने की 'अटकलें', उद्धव ठाकरे ने खुद दी सफाई

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 10, 2019 14:55 IST

Tejas Thackeray: आदित्य ठाकरे के छोटे भाई तेजस ठाकरे के शिवसेना की एक चुनावी सभा में नजर आने के बाद लगीं राजनीति से जुड़ने की अटकलें

Open in App
ठळक मुद्देतेजस ठाकरे पिता उद्धव ठाकरे के साथ एक चुनावी रैली में आए नजर24 वर्षीय तेजस ठाकरे ने सांप की नई प्रजाति की खोज में अहम भूमिका निभाई थी

आदित्य ठाकरे ने शिवसेना की परंपरा को बदलते हुए चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य बनने के बाद अब उनके छोटे भाई तेजस ठाकरे भी सुर्खियों में हैं। 

तेजस ने बुधवार को अपने पिता उद्धव ठाकरे के साथ अहमदनगर के संगमनर में शिवसेना की एक सार्वजनिक रैली में हिस्सा लिया, जिसके बाद उनके बड़े भाई आदित्य के पदचिन्हों पर चलते राजनीति से जुड़ने की अटकलें तेज हो गईं।

क्या तेजस ठाकरे भी करेंगे राजनीति में एंट्री?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे ने कहा कि तेज चुनावी रैली देखने आए थे। 

उद्दव ने कहा, 'वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो जंगल में घूमते हैं। वह जानते हैं कि हमारे पास कोई जंगली जानवर नहीं है, वे दूसरी तरफ हैं (विपक्षी पार्टियों) में हैं।' 

उद्धव ठाकरे और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ मंच साझा करने वाले तेजस के स्वागत शिवसैनिकों ने 'कौन आला रे, कौन आला, शिवसेनाचा वाघ आला' (कौन आया? शिवसेना का बाघ आया) कहते हुए किया।

वन्यजीव प्रेमी 24 वर्षीय तेजस ठाकरे ने हाल ही में पश्चिमी घाट में सांप की एक नई प्रजाति गीको की खोज में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद इस खोज में उनके योगदानों के लिए इसका नाम  बोइगा ठाकेराई (ठाकरे कैट स्नैक) रखा गया था।

आदित्य ठाकरे ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वर्ली से अपना पर्चा दाखिल किया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों के लिए शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है और वह 124 सीटों पर जबकि बीजेपी सहयोगी दलों समेत 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज