लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना के हुनर में इजाफा, तेजस ने विमान वाहक पोत से सफलतापूर्वक भरी उड़ान

By भाषा | Updated: January 13, 2020 08:02 IST

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, “तेजस के नौसैनिक संस्करण ने आईएनएस विक्रमादित्य से सफलतापूर्वक पहला स्की-जंप टेकऑफ कर आज एक और मील का पत्थर हासिल किया।”

Open in App
ठळक मुद्देदेश में निर्मित हलके लड़ाकू विमान तेजस के नौसैनिक संस्करण ने रविवार को विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के “स्की-जंप” डेक से सफलतापूर्वक उड़ान भरी। विमान ने शनिवार को आईएनएस विक्रमादित्य पर पहली बार लैंडिंग की थी, वह भी एक अहम कदम था।

देश में निर्मित हलके लड़ाकू विमान तेजस के नौसैनिक संस्करण ने रविवार को विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के “स्की-जंप” डेक से सफलतापूर्वक उड़ान भरी। यह इस विमान के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

स्की-जंप विमानवाहक पोत के डेक पर हलका घुमावदार अग्र छोर होता है जो लड़ाकू विमानों को उड़ान भरने के लिये पर्याप्त प्रक्षेप प्रदान करता है।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, “तेजस के नौसैनिक संस्करण ने आईएनएस विक्रमादित्य से सफलतापूर्वक पहला स्की-जंप टेकऑफ कर आज एक और मील का पत्थर हासिल किया।”

विमान ने शनिवार को आईएनएस विक्रमादित्य पर पहली बार लैंडिंग की थी, वह भी एक अहम कदम था। विमानवाहक पोत पर विमान की सफल लैंडिंग और टेकऑफ से भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जो ऐसे लड़ाकू विमानों की डिजाइन में सक्षम हैं जिनका संचालन विमानवाही पोत से किया जा सकता है।

तेजस के नौसैनिक संस्करण का विकास, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एयरक्राफ्ट रिसर्च एंड डिजाइन सेंटर, सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दीनेस एंड सर्टीफिकेशन और सीएसआईआर समेत कई दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया है। 

टॅग्स :तेजस लड़ाकू विमानइंडियन एयर फोर्सलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर