लाइव न्यूज़ :

Tejas Light Combat Aircraft: हल्के लड़ाकू विमान तेजस रचेगा इतिहास, पहली बार देश से बाहर सैन्य अभ्यास में हिस्सा, ‘डेजर्ट फ्लैग’ में दिखाएंगे करतब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2023 22:14 IST

Tejas Light Combat Aircraft: वायुसेना की एक टुकड़ी ‘डेजर्ट फ्लैग’ अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अपने 110 कर्मियों के साथ यूएई के अल दाफरा वायुसेना अड्डे पर पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देएलसीए तेजस भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास में हिस्सा लेगा।वायुसेना पांच तेजस और दो सी-17 ग्लोबमास्टर-3 विमान के साथ भागीदारी कर रही है। अभ्यास 27 फरवरी से 17 मार्च तक होने का कार्यक्रम है।

Tejas Light Combat Aircraft: भारतीय वायुसेना के पांच तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। स्वदेश विकसित लड़ाकू विमान किसी अन्य देश में हो रहे अभ्यास में पहली बार हिस्सा लेंगे।

वायुसेना की एक टुकड़ी ‘डेजर्ट फ्लैग’ अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अपने 110 कर्मियों के साथ यूएई के अल दाफरा वायुसेना अड्डे पर पहुंची है। वायुसेना पांच तेजस और दो सी-17 ग्लोबमास्टर-3 विमान के साथ भागीदारी कर रही है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पहला मौका है, जब एलसीए तेजस भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास में हिस्सा लेगा।’’

अभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग’ एक बहुपक्षीय वायुसेना अभ्यास है, जिसमें यूएई, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायुसेनाएं भी भाग ले रही हैं। यह अभ्यास 27 फरवरी से 17 मार्च तक होने का कार्यक्रम है। अधिकारी ने कहा, ‘‘अभ्यास का लक्ष्य विभिन्न वायुसेनाओं की सर्वश्रेष्ठ तरकीबों को सीखना है।’’ तेजस का विनिर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है। यह एक इंजन वाला विमान है। 

टॅग्स :तेजस लड़ाकू विमानUAEइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर