लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप का फेसबुक पर फूटा गुस्सा, लिखा- काफी दबाव में हूं राजनीति छोड़ दूंगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 08:27 IST

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। ऐसे में अब खुद के खिलाफ उड़ रही अफवाहों से तंग आकर उन्होंने राजनीति छोड़ने की बात कही है।

Open in App

पटना, 3 जुलाई: आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। ऐसे में अब खुद के खिलाफ उड़ रही अफवाहों से तंग आकर उन्होंने  राजनीति छोड़ने की बात कही है।

खबर के अनुसार सोमवार (2 जुलाई) को तेजप्रताप ने अपने फेसबुक वॉल पर ये बात लिखा। उन्होंने परेशान होकर लिखा कि उनकी पार्टी के ही कई लोग उनके विरुद्ध अफवाह फैला रहे हैं, उन्होंने आगे लिखा कि राजद के नेता ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू और विधान पार्षद सुबोध राय गलत अफवाह फैला रहे हैं।

तेज प्रताप ने फेसबुक पर दर्द बयां करते हुए लिखा है कि जब मैं इसकी शिकायत अपनी मां से करता हूं तो मुझे ही डांट पड़ जाती है जिस वजह से मैं दवाब में हूं। उन्होंने लिखा गै कि  हाल ही में मैं महुआ विधानसभा में चाय पार्टी के लिए पहुंचे तो वहां के कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टटू और एमएलसी सुबोध राय गलत अफवाह उड़ाकर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। इन दोनों ने मेरे बारे में ऐसे-ऐसे शब्द कहे जो मैं नहीं बता सकता। 

उन्होंने कहा कि इनको पार्टी से बाहर किया जाए। इन सभी के कारण मैं आज दवाब महसूस कर रहा हूं और सब ठीक नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। फेसबुक पर ये पोस्ट छा जाने के बाद उन्होंने इसको  कुछ देर बाद तेजप्रताप ने इसे डिलीट कर दिया। इस पोस्ट के डिलीट हो जाने के बाद उन्होंने इसको बीजेपी पर अपने अकाउंट को हैक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। फिलहाल बीजेपी की तरफ से इस आरोप का कोई जवाबी बयान अभी तक नहीं आया है। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज