लाइव न्यूज़ :

लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की ऐश्वर्या राय से होगी शादी, अगले महीने बनेंगे दूल्हे राजा!

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2018 19:33 IST

तेज प्रताप यादव भी महागठबंधन की सरकार में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद से ही वह लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Open in App

पटना, 5 अप्रैलः लंबे समय से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटों की शादी होने की चर्चाएं हो रही थीं, जिस पर अब विराम लगने वाला है। दरअसल, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें हैं कि तेज प्रताप जिससे शादी कर रहे हैं वह पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी हैं और उनका नाम ऐश्वर्या राय है। 

खबरों की मानें तो तेज प्रताप यादव की इस महीने के अंत तक रिंग सेरेमनी हो सकती है और अगले महीने शादी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालू यादव जिस सदस्य के समधी बनने जा रहे हैं वह छपरा के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद राय हैं और वह प्रदेश के मंत्री भी रह चुकें हैं, जबकि चंद्रिका प्रसाद के पिता दरोगा राय सूबे के मुखिया रह चुके हैं। दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। दोनों ही परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। 

इधर, तेज प्रताप यादव भी महागठबंधन की सरकार में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद से ही वह लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

उन्होंने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी की सरकार यानि नरेंद्र मोदी सरकार को देश से उखड़ा फेंकने का ऐलान करते हुए शंखनाद किया था और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एकसाथ लेकर बीजेपी को हराने के लिए चुनौती दी थी।

हालांकि, तेजप्रताप के पिता लालू यादव इस समय चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी पाए जाने के बाद जेल में बंद हैं। उन्हें चारा घोटाले के चारों मामलों को मिलाकर साढ़े 27 साल की सजा हो चुकी है। वहीं, इन दिनों लालू यादव की तबीयत खराब चल रही है और वह दिल्ली के एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज