लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप की शादी में अफरा-तफरी, बर्तन चुरा ले गए RJD कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: May 13, 2018 13:02 IST

तेज प्रताप राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय के साथ आज विवाह सूत्र में बंधे। 

Open in App

पटना , 13 मई: राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विवाह में आज हंगामा हुआ और अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया तथा खाने का सामान लूटने लगे। 

तेज प्रताप राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय के साथ आज विवाह सूत्र में बंधे। 

विवाह समारोह में जुटने वाले हजारों लोगों के लिए इंतजाम किया गया था। जयमाला कार्यक्रम के कुछ ही समय बाद भीड़ ने घेरा तोड़ दिया और लोग खाने की चीजें लूटने लगे। ये लोग संभवत : राजद समर्थक थे। (जरूर पढ़ेंः तो क्या कर्नाटक जीतकर मोदी-शाह कर देंगे भारत को कांग्रेस-मुक्त, राहुल गांधी साबित होंगे आखिरी मुगल?)

जल्द ही पूरा क्षेत्र टूटी क्राकरी , उलटे टेबल और कुर्सियां से पट गया। इस बीच पार्टी के कई नेताओं ने लोगों को भगाने का असफल प्रयास किया। 

कई कैमरामैन सहित मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ हाथपायी हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचायी गई। कैटरर ने कहा कि अनियंत्रित भीड़ में शामिल लोगों ने उनके कुछ बर्तन और अन्य चीजें लूट लीं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप