लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमी के मौके पर तेजप्रताप यादव ने शुरू किया नया बिजनेस, जानें क्या है कंपनी का नाम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2022 18:20 IST

लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने चावल भी बेचना शुरू कर दिया है। हालांकि, इससे पहले वो अगरबत्ती का व्यवसाय कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप अगरबत्ती का व्यवसाय तो पहले से ही कर रहे हैंउन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर कंपनी का नाम रखा हैतेजप्रताप ने एलआर राइस एंड मल्टीग्रेन को बसंत पंचमी के दिन लांच किया

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव राजनीति के साथ ही अब अपने नए कारोबार की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है। तेजप्रताप अगरबत्ती का व्यवसाय तो पहले से ही कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने चावल भी बेचना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के नाम पर बनाई गई कंपनी 'एलआर' ब्रांड नाम से एलआर राइस एंड मल्टीग्रेन को आज बसंत पंचमी के दिन लांच किया।बताया जाता है कि 'एलआर' ब्रांड राइस एंड मल्टीग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा पहले केवल पूरे बिहार में चावल का व्यापार किया जाना है। 

तेजप्रताप यादव इस कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं। आज लांच किये जाने के मौके पर दिल्ली से लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। वहीं इस मौके तेजप्रताप ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने व रोजगार सृजन के लिए उन्होंने इसका आरंभ किया। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के धान उत्पादकों को बेहतर मूल्य दिलाना, उनके उत्पाद की अच्छी ब्रांडिंग, बेहतर मुनाफा सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि एलआर ब्रांड के तहत बासमती चावल, आटा, बेसन, मैदा, सत्तू को शामिल किया गया है। 

तेजप्रताप ने बताया कि किसानों को इससे जोड़ा जाएगा। उनके कृषि उत्पाद को वह खरीदेंगे। इससे बिहार के किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ समृद्ध व सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अपना उपजाऊ, खाओ और अपना कमाओ है। तेजप्रताप ने कहा कि हम लोग यदुवंशी हैं, शुरू से बिजनेस (व्यवसाय) में रहे हैं। हम नौजवानों को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। 19 लाख देने का वादा किया था मोदी सरकार ने। कोई भी नौजवान आये तो अपने फैक्ट्री में रोजगार देंगे। उन्होंने नारा दिया है कि अपना उगाइये अपना खाइए। 

सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। हम लोग किसानों से खरीदेंगे, जिससे किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कृषि, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बिहार को अग्रणी बनाने की कोशिश करेंगे। इस क्षेत्र में बिहार में अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय व उच्च गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थों को पहुंचाना ही उनका ध्येय है। पहले अगरबत्ती का शुरुआत किये, कोरोना में सब परेशान थे तो हम लोग लालू रसोई शुरू किये। किसान को फायदा पहुचने के लिए ये काम शुरू किये। उन्होंने कहा कि इसे राज्य में जिला और ब्लॉक स्तर पर वितरक बहाल करने की भी योजना है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार