लाइव न्यूज़ :

RJD को झटका, तेजप्रताप यादव ने 'लालू-राबड़ी मोर्चा' पार्टी की लॉन्च, इन दो सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2019 18:56 IST

बिहार में आरजेडी कांग्रेस, रालोसपा, हम, वीआईपी के साथ गंठबधन कर मैदान में उतर रही है। पिछले ही हफ्ते बिहार में महागठबंधन ने अपने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया था।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के सियासी मोर्चे पर संकट झेल रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुसीबतें बढती दिख रही है। तेजप्रताप यादव ने अधिकारिक ऐलान करते हुए कहा है कि वो लालू-राबड़ी मोर्चा नई पार्टी बनाएंगे। तेजप्रताप ने कहा है कि वो बिहार की 40 लोकसभा सीटो में से दो सीट जहानाबाद और शिवहर पर अपने उम्मीदवार चाहते हैं। तेजप्रताप ने कुछ दिनों पहले छात्र राजद के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया था। 

दो सीटों तेजप्रताप चाहते हैं अपने उम्मीदवार

तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को आरजेडी का सिपाही बताया लेकिन साथ ही बिना पार्टी परामर्श के दो सीटों पर उम्मादवारों की घोषणा कर दी। तेजप्रताप ने कहा कि जहानाबाद से चंद्रप्रकाश तो शिवहर सीट से अंगेश सिंह राजद के उम्मीदवार होंगे। शिवहर से अंगेश सिंह जाति से राजपूत हैं और लंबे समय से राजद से जुड़े हैं तो जहानाबाद से चंद्रप्रकाश यादव हैं जो शिक्षा व्यवसाय से जुड़े हैं। इनके पिता चंद्रक यादव भी जानेमाने शिक्षा व्यवसायी हैं।

ससुर को टिकट दिए जाने से नाराज थे तेजप्रताप

बिहार की सारण लोकसभा सीट से आरजेडी ने तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिया है, जिससे तेजप्रताप नाराज हैं। तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका डाली हुई है। तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। तेजप्रताप ने यह भी खुलासा किया था कि ऐश्वर्या उन पर पिता चंद्रिका राय को टिकट देने का भी दवाब लगातार बना रही थीं।  

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये सब होने के बाद भी आरजेडी की ओर से चंद्रिका राय को टिकट दिया जाना तेजप्रताप को रास नहीं आया है। आरजेडी की ओर से चंद्रिका राय को टिकट देने की घोषणा 29 मार्च को गई। 

बिहार में महागठबंधन का समीकरण 

बिहार में आरजेडी कांग्रेस, रालोसपा, हम, वीआईपी के साथ गंठबधन कर मैदान में उतर रही है। पिछले ही हफ्ते बिहार में महागठबंधन ने अपने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया था। इसके तहत आरजेडी को 20 सीट, कांग्रेस को 9 सीट, रालोसपा-5 सीट और जीतन राम मांझी की हम पार्टी तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को भी 3 सीटें दी गई हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज