लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आने पर तेज प्रताप यादव ने दे दी चेतावनी, कहा- हिंदू-मुस्लिम किया तो खैर नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2023 16:46 IST

तेज प्रताप ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री बिहार में एकता की बात करेंगे तो उनका स्वागत करेंगे और वो यहां आकर हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो फिर उनकी खैर नहीं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा बिहार आकर हिंदू-मुस्लिम भाई को लड़वाने के लिए काम करेंगे तो मैं उसका विरोध करूंगा और पटना हवाई अड्डे पर ही घेराव करवा लूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देधीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाने 13 मई से 17 मई तक बिहार दौरे पर हैंदौरे से पहले ही बिहार की सियासत गर्मा गई हैतेज प्रताप यादव ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है

पटना: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद् कृष्ण शास्त्री के दौरे से पहले ही बिहार की सियासत गर्मा गई है। मंत्री तेजप्रताप यादव के विरोध के बाद अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री के दौरे पर आपत्ति जताई है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाने 13 मई से 17 मई तक बिहार दौरे पर हैं। इस बीच उनके बिहार दौरे पर राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे पटना आ रहे होंगे तो उन्हें पटना एयरपोर्ट से ही वापस लौट जाना पड़ेगा।

तेज प्रताप ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री बिहार में एकता की बात करेंगे तो उनका स्वागत करेंगे और वो यहां आकर हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो फिर उनकी खैर नहीं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा बिहार आकर हिंदू मुस्लिम भाई को लड़वाने के लिए काम करेंगे तो मैं उसका विरोध करूंगा और पटना हवाई अड्डे पर ही घेराव करवा लूंगा। हालांकि भाईचारे का संदेश देंगे तो उनकी बिहार में जरूर एंट्री होगी। यह बात वो अच्छी तरह से समझ लें। हिन्दू राष्ट्र बनाने का नाम बिहार में नहीं लेने देंगे। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई भाई-भाई का संदेश देंगे तभी पटना में इंट्री मिलेगी और भव्य रूप से स्वागत होगा।

तेज प्रताप ने कहा कि बिहार में सभी धर्म के लोग मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रह रहे हैं। यहां सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं आने देंगे। मंत्री ने बताया कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव आज पटना आ गए हैं और उनके आने के साथ मेरे कंधे पर जवाबदेही बढ़ गई है। वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तो तो यहां तक कह दिया है कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोगों को जेल में रहना चाहिए, अगर वे जेल से बाहर हैं तो यह बहुत ही अफसोस की बात है। उन्होंने बागेश्‍वर बाबा के दौरे के बहाने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसको मन करता है, वही बाबा बन जाता है। भारत की जनता को संतों की परंपरा पर काफी विश्वास था, उसे भाजपा के लोग खत्म कर रहे हैं। भाजपा के लोग खुद तो धार्मिक उन्मादी हैं ही और उन्मादियों की एक जमात खड़ा करना चाह रहे हैं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार