लाइव न्यूज़ :

लालू-राबड़ी परिवार में नहीं थम रहा है विवाद, तेजप्रताप को मनाने की कोशिशें भी हो रही हैं नाकाम साबित

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2019 07:39 IST

तेजप्रताप ने हाल ही में लालू-राबड़ी मोर्चा बनाकर पांच सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी को सारण से चुनाव लड़ाना चाहते हैं, जिसे लेकर वो जिद पर अड़े हुए हैं.

Open in App

बिहार में लालू परिवार में लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर रूठने-मनाने का सिलसिला लगातार जारी है. पार्टी राजद समेत लालू परिवार अपने बेटे के फैसले से हैरान और परेशान हैं, वहीं उनको मनाने की कोशिशें भी नाकाफी साबित हो रही हैं.

उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप ने हाल ही में लालू-राबड़ी मोर्चा बनाकर पांच सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी को सारण से चुनाव लडाना चाहते हैं, जिसे लेकर वो जिद पर अडे हुए हैं. तेजप्रताप का परिवार उनको मनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनके मान-मनौव्वल के बाद भी वह अपने फैसले पर अडिग हैं. 

 ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिए जाने से नाराज हैं तेजप्रताप

राजद ने सारण से तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय को अपना उम्मीदवार बनाया है, लेकिन उनके ही दामाद यानी तेजप्रताप पार्टी के इस फैसले से नाराज हैं. तेजप्रताप का मानना है कि सारण लालू परिवार की पारंपरिक सीट रही है, इसलिए इसी परिवार का ही कोई उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ना चाहिए. तेजप्रताप ने ऐलान कर दिया है कि अगर राबड़ी देवी को सारण से प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह खुद सारण से चुनाव लड़ेगे. कुल मिलाकर लालू परिवार में टिकट के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ अंदरूनी विवाद अब चरम पर पहुंच चुका है.

दो भाईयों के बीच की है तकरार

जानकारों के अनुसार तेज प्रताप यादव परिवार से नाराजगी की मुख्य वजह परिवार के लोगों से ज्यादा अपने दो भाइयों को मानते हैं. हालांकि ये दो उनके सगे भाई न होकर ममेरे भाई हैं, लेकिन लालू परिवार में उनका दखल अच्छा खासा है. शादी के फैसले के बाद अब चुनावी सीट बंटवारे में भी उन्हीं दो भाइयों की दखलअंदाजी चल रही है. यही वजह है कि पत्नी से तलाक का केस चलने के बावजूद तेजप्रताप के ससुर को लोकसभा का टिकट दे दिया गया है. इन्हीं सब के चलते अब वह मन बना चुके हैं कि चुनाव बाद फ्री होते ही मथुरा-वृंदावन में एक संप्रदाय के साथ जुड़कर किसी को अपना गुरु बना लेंगे.

जानकार बताते हैं कि जब वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थे तो उनके ममेरे भाई नागमणि और ओमप्रकाश की दखलअंदाजी के चलते उनकी शादी करा दी गई. लालू और राबड़ी की बात को रखने के लिए उन्होंने वह शादी कर ली. हालांकि यह बात भी सच है कि उनकी नाराजगी अपने भाई तेजस्वी से इतनी नहीं है. वह उन्हें आज भी अर्जुन मानते हैं.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार