लाइव न्यूज़ :

किशोरी से सामूहिक बलात्कार, चार आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: September 7, 2021 11:15 IST

Open in App

बलिया (उप्र), सात सितंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

किशोरी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि शौच जाते वक्त उसे पीछे से दबोच लिया गया तथा उसका मुंह व आंख बंद कर दिया गया और उसके साथ कथित बलात्कार करने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी न देने की धमकी दी गई, तथा ऐसा करने पर बलात्कार का वीडियो वायरल करने की बात कही गई ।

परिजनों का आरोप है कि घटना के अगले दिन ही उनके द्वारा मामले की तहरीर बांसडीह पुलिस को दे दी गई , लेकिन जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया ।

सोमवार शाम सोशल मीडिया पर मामला उजागर होने के बाद पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई ।

पुलिस अधीक्षक राम करन नैय्यर ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर सोमवार को चार युवकों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । सभी आरोपी 18 से 20 वर्ष के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज