लाइव न्यूज़ :

TDP MLA Video: TDP विधायक कोनेती आदिमुलम ने अपने आपत्तिजनक वीडियो को बताया फर्जी, पार्टी नेताओं पर ही लगाया साजिश का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2024 14:17 IST

TDP MLA Video: कथित तौर पर आंध्र टीडीपी विधायक कोनेती आदिमुलम को एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया।

Open in App

TDP MLA Video: आंध्र प्रदेश की मौजूदा सरकार टीडीपी के विधायक का एक अश्लील वीडियो वायरल होने से हंगामा मच गया है। टीडीपी विधायक का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में एक महिला ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक कोनेती आदिमुलम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

इन आरोपों को लेकर कथित तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर एक पुरुष और महिला के बीच यौन क्रिया का वीडियो वायरल हो रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कहां और कब शूट किया गया और यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि इसमें आदिमुलम है या नहीं।

वीडियो के सामने आने के बाद विधायक ने आरोपों से इनकार किया है और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक ने वीडियो को गलत बताते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 

विधायक ने महिला के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। इस बीच, सोशल मीडिया पोस्ट में महिला के हवाले से कहा जा रहा है कि विधायक उन्हें 'बहन' कहकर बुलाते थे।

मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि महिला सत्यवेदु से टीडीपी की महिला विंग की प्रमुख कोनेटी आदिमुलम आंध्र प्रदेश के सत्यवेदु विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह पहले वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट से वंचित होने के बाद, वह टीडीपी में शामिल हो गए, जिसने उन्हें चुनाव उम्मीदवार बनाया। इस खबर के बाद तेलुगु देशम पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि, वीडियो में कितनी सत्यता है इनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

टॅग्स :तेलगु देशम पार्टीMLAवायरल वीडियोसोशल मीडियाआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?