लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! टाटा समूह जल्द ही 45 हजार महिलाओं को कर सकता है भर्ती, फ्री खाना-रहने के साथ देगा 16 हजार सैलेरी- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: November 2, 2022 16:37 IST

आपको बता दें कि टाटा समूह द्वारा दी गई नौकरियों में फ्री खाना और रहने की सुविधा भी दी जाएगी। यही नहीं उन्हें ट्रेनिंग और शिक्षा की भी सुविधा दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा समूह जल्द ही 45 हजार महिलाओं को नौकरी देने का योजना बना रहा है। इसके तहत फ्री खाना और रहना के साथ 16 हजार मासिक सैलेरी भी मिलेगा। इससे पहले भी कंपनी पांच हजार आदिवासी महिलाओं को नौकरी दे चुका है।

चेन्नई: टाटा समूह (Tata Group) अगले 18 से 24 महीनों में 45 हजार महिलाओं को नौकरी देने की योजना बना रहा है। इस बात का खुलासा ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी न केवल नौकरी देगी बल्कि खाने और प्लांट के अंदर रहने की सुविधा भी देगी। 

कंपनी इससे पहले पांच हजार महिलाओं को संबंधित प्लांट में नौकरी भी दे चूका है। कोरोना के कारण जब कई महिलाओं की नौकरी चली गई थी ऐसे में समूह द्वारा मिलने वाली इस नौकरी के चलते कई महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी। 

क्या है पूरा मामला

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप के आने वाले 18 से 24 महीनों में 45 हजार महिलाओं को नौकरी देगा। उन्हें यह नौकरी तमिलनाडु के इंडस्ट्रियल शहर होसुर (Hosur) में मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लांट में काम करने वाली महिलाओं को टाटा समूह 16,000 रुपये की ग्रॉस सैलरी देता है। यही नहीं नौकरी मिलने पर प्लांट में उनके खाने और रहने का भी इन्तजाम किया जाएगा। 

आपको बता दें कि इससे पहले सितबंर में समूह ने पांच हजार आदिवासी महिलाओं को नौकरी दी थी। टाटा समूह इस प्लांट में आईफोन (iPhone) के पार्ट्स को बनाती है। ऐसे में महिलाओं को वहां पर यही काम करना होगा। 

चीन के वजह से भारतीय कंपनियों को मिल रहा है लाभ

कोरोना काल से लेकर अब तक जिस तरीके से चीन में प्लांट लगा चुकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है, इससे कई विदेशी काफी परेशान है। ऐसे में एपल भी इन्हीं कंपनियों में शामिल है जो अपने व्यापार के लिए चीन पर निर्भर रहता है। ऐसे में कोरोना के प्रकोप और बढ़ते लॉकडाउन ने जहां चीन में व्यापार को ठप कर दिया है, वहीं इन कंपनियों को भी भारी लॉस हो रहा है। 

इस हालत में चीन पर निर्भर रहने वाली कंपनियां भारत के तरफ रूख कर रही है जिसे देशी कंपनियां अपने हाथ से गवाना नहीं चाहती है। इस पहल में टाटा समूह भी भर्तियां निकाल कर इस मौका का सही फायदा उठाना चाहती है। 

टॅग्स :Tata groupआइफोननौकरीTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप