लाइव न्यूज़ :

Tarapur Election Result 2025: 19426 वोट से आगे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?, अरुण कुमार पिछड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 14:05 IST

Tarapur Election Result 2025 Live: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की 200 सीट पर आगे हैं, जो दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देTarapur Election Result 2025 Live: Tarapur Election Result 2025 Live: Tarapur Election Result 2025 Live: 

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ रहे हैं। राजद प्रत्याशी अरुण कुमार से 19426 वोट से आगे चल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की 200 सीट पर आगे हैं, जो दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक है।

बिहार चुनाव: लालू के बेटे तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट पर चौथे स्थान पर

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शुक्रवार अपराह्न डेढ़ बजे तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार 10वें दौर की मतगणना के बाद राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप महुआ सीट पर चौथे स्थान पर हैं।

अपने पिता द्वारा राजद से निष्कासित किये जाने के बाद हाल में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप (9,557) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह से 24,984 मतों से पीछे हैं। लोजपा (रामविलास) के सिंह को 34,541 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुकेश कुमार रौशन (19,998 वोट) दूसरे और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के अमित कुमार (9,564 वोट) तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तेज प्रताप को 25 मई को राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

इससे एक दिन पहले ही उन्होंने कथित तौर पर एक महिला के साथ ‘रिश्ते’ में होने की बात कबूल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने यह दावा करते हुए सोशल मीडिया ‘पोस्ट’ हटा दी थी कि उनका पेज ‘‘हैक’’ हो गया था। लालू प्रसाद ने भी तेज प्रताप के ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’’ के कारण उनसे नाता तोड़ लिया था।

बिहार चुनाव : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और सीएलपी नेता शकील अहमद खान पीछे

बिहार में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारा झटका लगते दिख रहा है और यहां तक कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तथा विधायक दल (सीएलपी) के नेता शकील अहमद खान भी अपनी सीटों पर पीछे हैं। राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुंबा और खान कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट पर उम्मीदवार हैं।

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुटुंबा सीट पर राजेश कुमार, हम (सेक्युलर) के उम्मीदवार ललन राम से 7,288 वोटों से पीछे थे। वहीं, कदवा में सीएलपी नेता शकील अहमद खान जद (यू) प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी से 23,785 मतों से पीछे थे। कांग्रेस इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 61 सीटों पर मैदान में उतरी थी,

जिनमें से केवल छह सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की बढ़त दर्ज करते दिखाई दे रही है। वर्तमान रुझानों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद वाल्मीकिनगर, मोहम्मद कमरुल होदा किशनगंज, मनोहर प्रसाद सिंह मनिहारी, अमीता भूषण बेगूसराय, अनिल कुमार विक्रम और मंगल राम चेनारी सीटों से आगे थे।

टॅग्स :तारापुरबिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह