तरन तारनः आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू तरन तारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। ‘आप’ के हरमीत सिंह संधू ने तरन तारन विधानसभा उपचुनाव जीता, शिअद उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को 12,091 मतों के अंतर से हराया। संधू अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को मात दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार संधू को 42649 वोट मिला। सुखविंदर कौर रंधावा को 30558 वोट मिला। संधू की जीत के बाद ‘आप’ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप सिंह 19620 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज 15078 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरजीत सिंह संधू 6239 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। तरन तारन उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।
मतदान मंगलवार को हुआ था जिसमें 60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तरन तारन विधानसभा सीट ‘आप’ विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद खाली हो गई थी। पिद्दी स्थित ‘इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना 16 दौर में पूरी होगी। चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवार थे।
मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने शुक्रवार को उपचुनाव में डंपा विधानसभा सीट बरकरार रखी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पर जीत दर्ज की है। विभिन्न राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे।