लाइव न्यूज़ :

हेडफोन लगाकर सोई थी महिला, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2018 13:38 IST

मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की है। जहां फतिमा नाम की 46 वर्षीय महिला की जान हेडफोन की वजह से हो गई है।

Open in App

चेन्नई, 7 मई: तमिलनाडु में एक महिला की जान हेडफोन की वजह से चली गई। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ, एक हेडफोन से किसी की जान कैसे जा सकती है। लेकिन ऐसा हुआ है। मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई  की है। जहां फतिमा नाम की 46 वर्षीय महिला हेडफोन लगाकर सो गई, जिसके बाद करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार 6 मई की थी। पुलिस ने बताया कि जब कंथूर में फातिमा के पति सुबह उसे जगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह उठी नहीं। शक होने पर पति ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग आगए। जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने ही इसकी सूचना कंथूर पुलिस को दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढें-झारखंड: नाबालिग से रेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही युवती

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मुकदमा दर्ज किया है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने रात को हेडफोन लगाकर सोई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक महिला की मौत शॉर्ट सर्किट के चलते लगे करंट के झटके से हुई है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि हेडफोन कि कंपनी का था। एक्सपर्ट की मानें तो रात को सोते वक्त हेडफोन या पास में मोबाइल फोन रखकर नहीं सोना चाहिए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :चेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?