लाइव न्यूज़ :

पुलिस अफसर ने रिटायरमेंट पर पहनी राजीव गांधी हत्याकांड वाली खून के धब्बों से सनी कैप, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: October 2, 2021 12:49 IST

फिलिप के वकील केमुताबिक, फिलिप की इच्छा थी कि वह नौकरी के आखिरी दिन वो ही कैप और नेम बैज लगाएं जो 1991 के ब्लास्ट के दौरान उन्हें पहना था।

Open in App
ठळक मुद्देफिलिप के खून से सने कैप और बेज बतौर साक्ष्य जमा हुए थे।राजीव गांधी पर बम ब्लास्ट के दौरान फिलिप उनकी सुरक्षा में तैनात थेफिलिप को कैप और बैज हासिल करने लिए उनसे एक लाख रुपये का बॉन्ड भरवाया गया

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रतीप फिलिप ने नौकरी के आखिरी दिन खून के धब्बों वाली कैप और नेम बैज पहना जो उन्होंने 30-साल पहले राजीव गांधी हत्याकांड के समय पहना हुआ था। आत्मघाती हमले में घायल हुए फिलिप को रिटायरमेंट से दो-दिन पहले चेन्नई के कोर्ट ने बतौर सबूत जमा यह दोनों चीजें हासिल करने की अनुमति दी थी।

बार एंड बेंच के मुताबिक फिलिप 1991 में राजीव गांधी की जब हत्या की गई तब वह उनकी सुरक्षा में तैनात थे। उस वक्त वे सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्य कर रहे थे। राजीव गांधी पर आत्मघाती हमले में वे गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए थे। अभी भी उनके शरीर में स्टील की प्लेटें फिट हैं। फिलिप को प्रेजीटेंड पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

फिलिप के वकील केमुताबिक, फिलिप की इच्छा थी कि वह नौकरी के आखिरी दिन वो ही कैप और नेम बैज लगाएं जो 1991 के ब्लास्ट के दौरान उन्हें पहना था। ये दोनों चीजें मामले की सुनवाई के दौरान साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल की गई थीं। इनके ऊपर आज भी खून के निशान हैं। स्थानीय अदालत ने उन्हें रिटारमेंट वाले दिन 1991 की ड्रेस पहनने की अनुमति दी थी। इसके लिए उनसे एक लाख रुपये का बॉन्ड भरवाया गया। फिलिप के खून से सने कैप और बेज बतौर साक्ष्य जमा हुए थे।

टॅग्स :Tamil NaduRajiv Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया