लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: छात्रा की मौत को लेकर गुस्साई भीड़ ने फूंक दी स्कूल की बसें, विद्यालय में की तोड़फोड़, सीएम स्टालिन ने की शांति बनाए रखने की अपील

By रुस्तम राणा | Updated: July 17, 2022 14:15 IST

हिंसा की इस घटना को लेकर तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने कहा कि स्कूली छात्रा की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के डीजीपी ने कहा- प्राकृतिक कारणों से हुई है छात्रा की मौतछात्रा की मौत को लेकर प्रदर्शनकारी मांग रहे थे न्यायइसी दौरान स्कूल में प्रवेश करने पर भड़की हिंसा

चेन्नई: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा की मौत पर न्याय की मांग को लेकर हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों के द्वारा विद्यालय परिसर में स्कूल बसों में आग लगा दी गई। साथ ही उनके द्वारा स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। 

तमिलनाडु पुलिस के अनुसार, छात्रा की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। हिंसा की इस घटना को लेकर तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने कहा कि स्कूली छात्रा की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि छात्रा के माता-पिता ने एक और पोस्टमॉर्टम के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

हिंसा को लेकर डीजीपी ने कहा कि लोगों का छोटा समूह स्कूल में विरोध करने आया, हमने व्यवस्था की, लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के बजाय, उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अब, 500 पुलिस कर्मियों को जोड़ा गया है। हम एक स्कूल पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहते हैं, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हमारे पास वीडियो भी हैं।

कल्लाकुरिची हिंसा पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट किया है "हिंसा मुझे चिंतित करती है। आरोपी को दंडित किया जाएगा जब छात्रा की मौत पर पुलिस जांच समाप्त हो जाएगी। मैंने डीजीपी, गृह सचिव को कल्लाकुरिची की यात्रा करने के लिए कहा है। मैं लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करता हूं।"

टॅग्स :Tamil NaduMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी