लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Urban Local Body Election Results: मां-बेटे और पति-पत्नी को मिली जीत, कॉलेज छात्रा कौस्की ने जीत हासिल की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 22:16 IST

Tamil Nadu Urban Local Body Election Results: तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें सत्तारूढ़ द्रमुक ने राज्य भर के निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत हासिल की। 

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके ने अपना विजय मार्च जारी रखा।जी एल रेणुका ईश्वरी और उनके पति रा गोविंदराज ने क्रमशः वार्ड संख्या चार और पांच से जीत दर्ज की।महिला किन्नर रा गंगा ने वेल्लोर नगर निगम के वार्ड संख्या 38 से द्रमुक के टिकट पर जीत हासिल की।

Tamil Nadu Urban Local Body Election Results: तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में एक महिला और उसके बेटे, एक महिला और उसके पति के अलावा एक किन्नर को जीत मिली है। नगर निकाय चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

मदुरै जिले के सोझावंधन नगर पंचायत में मा वल्लीमयिल और उनके बेटे मा मरुथुपांडियन ने क्रमशः वार्ड संख्या 13 और वार्ड संख्या आठ से जीत हासिल की। दोनों ही निर्दलीय थे। उसी जिले के अलंगनल्लूर नगर पंचायत में, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की उम्मीदवार जी एल रेणुका ईश्वरी और उनके पति रा गोविंदराज ने क्रमशः वार्ड संख्या चार और पांच से जीत दर्ज की।

कांचीपुरम के कुंद्राथुर नगर पालिका में बानो साथियामूर्ति और उनके पति को साथियामूर्ति ने द्रमुक के टिकट पर क्रमश: वार्ड संख्या 17 और 18 से जीत हासिल की। एक ही परिवार के उम्मीदवारों की इसी तरह की जीत अन्य क्षेत्रों में भी मिली है। इसके अलावा एक महिला किन्नर रा गंगा ने वेल्लोर नगर निगम के वार्ड संख्या 38 से द्रमुक के टिकट पर जीत हासिल की।

एक महिला कॉलेज की छात्रा ई सा कौस्की ने नागरकोइल कॉरपोरेशन के वार्ड संख्या 17 से जीत हासिल की। इसके अलावा तमिल अभिनेता विजय के प्रशंसक संघ के सदस्य, जा मोहम्मद परवेज ने पुदुकोट्टई नगर पालिका के वार्ड संख्या चार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। 

टॅग्स :Tamil Naduएमके स्टालिनएआईडीएमकेAll India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील