लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने दी कोरोना प्रतिबंधों में ढील, कल से नहीं होगा रात्रिकालीन कर्फ्यू

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 27, 2022 21:40 IST

फैसले से पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोरोना की वर्तमान स्थिति पर समीक्षा के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में स्कूलों को खोलने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि बोर्ड परीक्षाएं मई से निर्धारित हैंशिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने स्कूल प्रबंधन के साथ स्कूल खोले जाने को लेकर बैठक की थी।अगर हालात फिर से खराब हुए तो आवश्यक प्रतिबंधों को दोबारा लगाया जा सकता है

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने कोरोना मामले में हो रहे सुधार को देखते हुए कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला लिया है। इसके तहत तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने 27 जनवरी को घोषणा की कि कोरोना महामारी के कारण लागू विशेष रात्रिकालीन कर्फ्यू कल से हटा लिया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 1 फरवरी से कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोल दिया जाएगा। 

दरअसल तमिलनाडु में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि वहां पर दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी मई से पूर्व निर्धारित हैं।

इस मामले में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने बीते मंगलवार को एक वर्चुअल बैठक करके स्कूल प्रबंधन और विभाग के अफसरों के साथ स्कूल खोले जाने को लेकर गहन मत्रणा भी की थी। 

कोरोना छूट के इस फैसले से पहले राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोरोना की वर्तमान स्थिति पर समीक्षा के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों  के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी।

बैठक में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सीएम स्टालिन को बताया कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 30 हजार मामले दर्ज किए जा रहे हैं और इसके अलावा मृत्यु दर में भी कोई खास वृद्धि नहीं दर्ज की जा रही है। 

हालांकि रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त किये जाने के बाद भी कोरोना संबंधी अन्य प्रतिबंध वैसे ही लागू रहेंगे। इस मामले में शासन की ओर से बताया गया है कि दरअसल लॉकडाउन में छूट देकर सरकार सूबे में ठहर गई आर्थिक गतिविधियों को बल देना चाहती है। लेकिन इस छूट के साथ ही सरकार रोजोना हर जिले से आने वाली रिपोर्टों की भी कड़ाई से समीक्षा करती रहेगी।

अगर हालात फिर से खराब होते हैं तो आवश्यक प्रतिबंधों को फिर से लगाया जा सकता है। वैसे तमिलनाडु में आज कोविड-19 के 28,515 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 53 मरीजों की मौत भी हुई। इस समय पूरे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,13,534 है। 

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरस इंडियाCoronavirus in Indiaएमके स्टालिनMK StalinTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?