लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु राजभवन में कोरोना अटैक, सुरक्षाकर्मी और फायरकर्मी सहित 84 लोग संक्रमित

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 23, 2020 14:13 IST

तमिलनाडु कोरोना वायरस ( COVID-19) के कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 86 हजार 492 हो गई है। इनमें से 3,144 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 1 लाख 31 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। 51 हजार केस राज्य में एक्टिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु राजभवन में 84 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन इनमें से कोई भी राज्यपाल के संपर्क में नहीं आया था।तमिलनाडु में 24 घंटे के भीतर 518 लोगों की मौत हुई है और 5,849 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद भारत में तमिलनाडु दूसरा कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

चेन्नई: तमिलनाडु के राजभवन में कोरोना वायरस (Covid19) से गुरुवार (23 जुलाई) को 84 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन 84 लोगों में से राजभवन में तैनात सुरक्षाकर्मी और फायरकर्मी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 84 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। राजभवन की ओर से आये अधिकारी बयान में कहा गया है कि वे  मुख्य भवन में काम नहीं कर रहे थे और उनमें से कोई भी तमिलनाडु के राज्यपाल के संपर्क में नहीं आया है।  फिलहाल पूरे राजभवन और सभी ऑफिस को सैनेटाइज किया जा रहा है। 

तमिलनाडु में कोविड-19 के सर्वाधिक 5,849 नए मरीज मिले, जानें राज्य में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

तमिलनाडु में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 5,849 नए मरीज मिले जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा बढ़कर  1 लाख 86 हजार 492 हो गए हैं। तमिलनाडु में 3,144 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। तमिलनाडु में

24 घंटे के भीतर 518 लोगों की मौत हुई है और 5,849 नए मामले सामने आए हैं। चेन्नई में बुधवार को कोविड-19 के 1,171 नए मरीज मिले जिसके बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 89,561 पहुंच गई।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत में कोविड-19 के मामले 12 लाख के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 1129 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख को पार कर गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे (23 जुलाई)  अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब केविड-19 के 12,38,635 मामले हैं, जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है।

टॅग्स :तमिलनाडुकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर