लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु पुलिस ने मोदी-चिनफिंग सम्मेलन से पहले 10 तिब्बतियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 9, 2019 06:02 IST

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु के मामल्लापुरम में 11 और 12 अक्टूबर को मोदी-चिनफिंग के भी सम्मेलन होना है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इस बीच सम्मेलन को देखते हुए पुलिस ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। 

 चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने राज्य में 42 तिब्बतियों को हिरासत में लिया जिनमें से कार्यकर्ता तेंजिन त्सुनडियू सहित 10 को तिब्बतियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु के मामल्लापुरम में 11 और 12 अक्टूबर को मोदी-चिनफिंग के भी सम्मेलन होना है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हिरासत में लिए गए 42 तिब्बतियों में से 32 से किसी तरह का प्रदर्शन नहीं करने और शांति बनाए रखने का शपथपत्र लेने के बाद छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि नामी लेखक और कवि त्सुनडियू को विल्लुपुरम के कोट्टाकुप्पम से पांच अक्टूबर रात को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से कथित तौर पर ‘फ्री तिब्बत’ और प्रचार सामग्री बरामद की गई। अगले दिन उन्हें पुझल जेल भेज दिया गया। इस बीच सम्मेलन को देखते हुए पुलिस ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज