लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: ईडी के शिकंजे में फंसे मंत्री सेंथिल की होगी बाईपास सर्जरी, गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द के कारण अस्पताल में हुए भर्ती

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 13:26 IST

डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी को ईडी द्वारा आज गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके नेता पर कसा ईडी का शिकंजा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी सेंथिल बालाजी को बाईपास सर्जरी कराने की डक्टरों ने सलाह दी

चेन्नई: तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी को आज सुबह ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बाईपास सर्जरी की सलाह दी है।

दरअसल, बुधवार सुबह गिरफ्तारी के बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। डॉक्टरों ने उनकी जल्द से जल्द सर्जरी की सलाह दी है। 

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु सरकार के मंत्री पर शिकंजा कसा है। मंत्री सेंथिल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नकदी के लिए नौकरी घोटाले में पूछताछ के एक लंबे सत्र के बाद आज गिरफ्तार किया गया था।

अपने मंत्री के बीमार होने पर राज्य मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उनका हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

एमके स्टालिन का कहना है कि डीएमके बीजेपी की धमकियों से डरने वाली नहीं है और लोग बीजेपी को 2024 के चुनावों में सबक सिखाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेंथिल बालाजी और डीएमके दोनों इस मामले को कानूनी रूप से बहादुरी से लड़ेंगे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान सेंथिल बालाजी को इस हद तक प्रताड़ित किया कि उन्हें सीने में दर्द हुआ।

स्टालिन ने कहा कि उनके यह कहने के बाद भी कि वह जांच अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे थे, तब भी उन पर दबाव डाला गया। 

मालूम हो कि ईडी ने ठीक 24 घंटे पहले सेंथिल बालाजी के परिसरों में छापेमारी की थी। लगभग 1:30 बजे जब मंत्री को सूचित किया गया कि उन्हें जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा, उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें चेन्नई के ओमानदुरार सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

डीएमके नेता के अस्पताल ले जाए जाने के दौरान काफी हंगामा भी हुआ। उनके समर्थकों द्वारा नारेबाजी की गई। दरअसल, ये कार्यकर्ता केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई की विरोध कर रहे हैं। 

टॅग्स :Tamil Naduडीएमकेप्रवर्तन निदेशालयStalin Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष