लाइव न्यूज़ :

ओवर स्पीडिंग से तमिलनाडु, कर्नाटक में हुईं सबसे ज्यादा मौतें, इस कारण देशभर मं 87,050 लोगों की गई जान: एनसीआरबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 16:04 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना के मामले भी 2020 में 3,54,796 से बढ़कर 2021 में 4,03,116 हो गए। इस बीच, मृत्यु दर में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई (2020 में 1,33,201 से 2021 में 1,55,622)।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले साल भारत में कुल 4,03,116 सड़क हादसे हुए।इनमें तेज गति से हुए हादसों का योगदान 59.7 प्रतिशत (2,40,828 हादसे) है।कर्नाटक में पिछले साल कुल 34,647 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 40,754 लोग घायल हुए।

कर्नाटकः दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने पर खुलासा हुआ कि सबसे अधिक सड़क हादसे (55.9 प्रतिशत) तेज गति (ओवर-स्पीडिंग ) से वाहन चलाने की वजह से हुए और कर्नाटक इस मामले में दूसरे स्थान पर है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना देश में सड़क हादसों की दो सबसे अहम वजह है, जिसके कारण वर्ष 2021 में क्रमश: 87,050 और 42,853 लोगों की जान चली गई।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत में कुल 4,03,116 सड़क हादसे हुए जिनमें तेज गति से हुए हादसों का योगदान 59.7 प्रतिशत (2,40,828 हादसे) है। इन सड़क हादसों में कुल 1,55,622 लोगों की जान गई थी जिसमें तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हुई मौतों की संख्या 87,050 है, जबकि 2,28,274 लोग घायल हुए।

 तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना में मरने वाले 87,050 लोगों में से अकेले 11,419 (13.1 प्रतिशत) लोगों की मौत तमिलनाडु में हुई। दूसरे स्थान पर 8,797 मौतों (10.1 प्रतिशत) के साथ कर्नाटक रहा। वहीं लापरवाही और ओवरटेकिंग की वजह से हुए सड़क हादसों में सबसे अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। कर्नाटक में पिछले साल कुल 34,647 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 40,754 लोग घायल हुए और 10,038 लोगों की मौत हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना के मामले भी 2020 में 3,54,796 से बढ़कर 2021 में 4,03,116 हो गए। इस बीच, मृत्यु दर में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई (2020 में 1,33,201 से 2021 में 1,55,622)। इसके अलावा, प्रति हजार वाहनों की मृत्यु दर 2020 में 0.45 से बढ़कर 2021 में 0.53 हो गई, रिपोर्ट में कहा गया है।

 

 

टॅग्स :कर्नाटकTamil Naduसड़क दुर्घटनाएनसीआरबी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम