लाइव न्यूज़ :

टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच इस राज्य में सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 60 रुपये प्रति किलो पर होगी बिक्री

By भाषा | Updated: July 4, 2023 12:30 IST

तमिलनाडु सरकार ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच इसकी बिक्री चेन्नई में राशन की दुकानों पर शुरू की है। जरूरत पड़ने पर इस पहल को राज्य के अन्य हिस्सों में भी बढ़ाया जाएगा।

Open in App

चेन्नई: टमाटर की आसमान छूती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को शहर की 82 उचित दर यानी राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर इसकी बिक्री शुरू की। सहकारिता मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस पहल को राज्य के अन्य हिस्सों में भी बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कदम चेन्नई, कोयम्बटूर, सलेम, इरोड और वेल्लोर की पन्नई पसुमाई (फार्म फ्रेश) दुकानों पर टमाटर की बिक्री 60 रुपये किलो के भाव पर करने के अतिरिक्त है। सचिवालय में सोमवार को मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में राशन की दुकानों के जरिये टमाटर को उपलब्ध कराने का फैसला किया गया। बैठक में बताया गया कि पड़ोसी राज्यों से टमाटर की आपूर्ति में देरी के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है।

सहकारिता विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक परिवार को प्रतिदिन एक किलो टमाटर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में इसे उत्तर चेन्नई में 32 स्थानों और मध्य एवं दक्षिण चेन्नई में 25 उचित दर दुकानों पर बेचा जाएगा।

एक सूत्र के अनुसार, कोयमबेडु थोक बाजार में टमाटर का खुदरा भाव 110 रुपये प्रति किलो है जबकि शहर के कुछ हिस्सों में यह इससे भी ऊंची कीमत पर बिक रहा है। टमाटर के अलावा हरी मिर्च, लहसुन, धनिया और अदरक की कीमतें भी ऊंचाई पर हैं और इनके दाम 150 से 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुके हैं।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया