लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने तूतीकोरिन में इंटरनेट पर लगाई रोक, हिरासत में लिए गए स्टालिन समेत कई प्रदर्शनकारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 24, 2018 12:59 IST

तमिलनाडु सरकार ने सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलने से रोकने और शांति बहाली के लिए आज तूतीकोरिन और उसके आसपास के तिरूनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी।

Open in App

चेन्नई, 24 मईः तमिलनाडु सरकार ने सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलने से रोकने और शांति बहाली के लिए आज तूतीकोरिन और उसके आसपास के तिरूनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी। सरकार ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश प्रसारित होने का आरोप लगाते हुए एक आदेश में कहा कि ऐसे संदेशों से कल तूतीकोरिन में स्टरलाइट कॉपर संयंत्र के खिलाफ करीब 20 हजार लोगों की बड़ी भीड़ एकत्रित हो गई। इसका परिणाम बाद में हिंसा और पुलिस कार्रवाई के तौर पर सामने आया।

सरकार ने कहा कि असामाजिक तत्व स्थिति का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार ने इन तीन जिलों में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के नोडल अधिकारियों को 27 मई तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया। अभी तक तमिलनाडु हिंसा में कुल 13 लोगों के मरने की खबर है।

शुक्रवार सुबह डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन का अगुवाई में डीएमके कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

उधर मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि तूतीकोरिन में 22 मई को स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गये लोगों के शव अगले आदेश तक संरक्षित रखे जाएं। जस्टिस टी रवींद्रन और जस्टिस पी वेलमुरुगन की अवकाश पीठ ने सरकार को वकीलों द्वारा दायर जनहित याचिका पर 30 मई तक जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ताओं ने फिर से पोस्टमार्टम कराने के लिए निजी डाक्टरों की एक टीम गठित करने हेतु अधिकारियों को अंतरिम निर्देश देने का अनुरोध किया।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :तमिलनाडुइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"