लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 6 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: September 4, 2020 12:58 IST

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। ये संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 6 लोगों की मौतधमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

तमिलनाडु के एक पटाखा फैक्ट्री में हुए एक धमाके में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार लोगों के घायल होने की सूचना है। ये घटना राज्य के कुड्डालोर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुई। पुलिस के अनुसार अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये धमाका कैसे हुआ।

ये जगह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 190 किलोमीटर दूर है। मिली जानकारी के मुताबिक धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि हताहतों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है। विस्फोट से फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस बीच एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार कुड्डालोर के पुलिस अधीक्षक अभिनव ने बताया कि फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस और सभी लोग यहां काम करने वाले ही हैं। इस बात की भी जांच चल रही है कि क्या यहां देशी बम भी बनाये जाते थे या लाइसेंस के मुताबिक विस्फोटक बनाने का काम होता था।

गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार ने 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की उद्योगों को अनुमति दी है। अभी दिवाली का भी त्योहार आ रहा है और ये पटाखों के कारोबार के लिए अहम होता है।

बता दें कि तमिलनाडु में गुरुवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,45,851 हो गई है। इसमें 5,892 मामले गुरुवार को सामने आए। वहीं, 92 संक्रमितों की मौत हुई। कोरोना से मृतकों की संख्या अब राज्य में 7,608 हो गई है। राज्य में फिलहाल 52,070 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक तमिलनाडु में 50,47,042 नमूनों की जांच हुई है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां