लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दो बसों में जबरदस्त टक्कर; 4 की मौत, 70 घायल

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2023 15:48 IST

तमिलनाडु में सोमवार को दो बसों के टकराने के बाद बड़ा सड़का हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने टक्करहादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत70 यात्री घायल

चेन्नई: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में सोमवार को दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसों में आमने-सामने से टक्कर के बाद कई यात्री हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 70 के करीब यात्री घायल बताए जा रहे हैं। 

कैसे हुआ हादसा?

दुर्घटना नेल्लीकुप्पम के पास पट्टामबक्कम में हुई, जिसमें कुड्डालोर जिले में मौत हो गई। कुड्डालोर और पन्रुति के बीच दो निजी बसें चल रही थीं। बताया जा रहा है कि एक बस का अगला टायर फट गया, जिससे नियंत्रण खो गया और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस घटना के बाद सड़क पर घायल यात्रियों को फौरन एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची। पुलिस के अनुसार, राहत-बचाव का कार्य जारी है। सभी यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। 

बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की और उन्हें बस से निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सभी को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, मौके पर पहुंची मेलपट्टमपक्कम पुलिस ने शुरुआती जांच में बस के टायर फटने के कारण हादसा होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस इस भीषण हादसे की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों को पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

छत्तीसगढ़ में भी हुआ बस हादसा 

बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ में भी बस के पुल से टकराने के बाद ऐसा ही बड़ा हादसा हुआ है। यह घटना तब हुई जब बस चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन को पुल की मुंडेर की दीवार से टकरा दिया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की हालात गंभीर है जिन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा-चारभाटा मोड़ पर हुई। बस लैलूंगा से रायगढ़ आ रही थी, तभी पलट गई, जिसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

टॅग्स :Tamil Naduसड़क दुर्घटनाTamil Nadu Govt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'