लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा सदस्यों ने बुरी नीयत से ऐसा किया, प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले की वीडियो को लेकर बोले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2023 14:51 IST

तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने कहा, उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा सदस्यों ने बुरी नीयत से ऐसा किया। आप इस साजिश को समझ सकते हैं अगर आप ध्यान दें कि ऐसा उस दिन किया गया था जब मैंने भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन की आवश्यकता के बारे में बात की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- वीडियो को लेकर सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने फर्जी वीडियो बनाए और झूठी खबरें फैलाईंस्टालिन ने कहा- उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा सदस्यों ने बुरी नीयत से ऐसा कियासीएम ने इसे अपनी सरकार के खिलाफ एक 'राजनीतिक रूप से प्रेरित साजिश' का दावा किया

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को 'उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा सदस्यों' पर 'फर्जी खबर' फैलाने का आरोप लगाया। बिहारी प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमले की वीडियो को लेकर सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने फर्जी वीडियो बनाए और झूठी खबरें फैलाईं। उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा सदस्यों ने बुरी नीयत से ऐसा किया। आप इस साजिश को समझ सकते हैं अगर आप ध्यान दें कि ऐसा उस दिन किया गया था जब मैंने भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन की आवश्यकता के बारे में बात की थी। 

तमिलनाडु के सीएम ने इसे अपनी सरकार के खिलाफ एक 'राजनीतिक रूप से प्रेरित साजिश' का दावा किया, और अफवाहों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि इस फर्जी खबर के बाद मैंने पूछताछ की और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। डीजीपी ने दी सफाई यहां तक कि बिहार के प्रतिनिधियों ने भी तमिलनाडु का दौरा किया और पूरी संतुष्टि के साथ लौटे। 

स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि उनका राज्य पूरे भारत के लोगों का घर है और 'तमिल भाईचारे से प्यार करते हैं ... यह यहां के उत्तरी राज्य के भाइयों को अच्छी तरह से पता है'। मंगलवार को स्टालिन ने कुछ प्रवासी समुदायों से मुलाकात की थी, इस मुलाकात का उद्देश्य बिहारी श्रमिकों पर हमलों के नकली वीडियो की आशंका और घबराहट को दूर करने के लिए था। 

आपको बता दें कि तमिलनाडु में बिहार जैसे उत्तरी राज्यों के श्रमिकों की एक बड़ी आबादी है, जो कपड़ा और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। 1 मार्च से बिहारी प्रवासियों पर भयानक हमलों का दावा करने वाले कुछ वीडियो प्रसारित हुए थे। जिसके बाद तमिलनाडु सरकार ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

टॅग्स :एमके स्टालिनतमिलनाडुBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार