लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः CM पलानीस्वामी की पीएम मोदी से मांग, विंग कमांडर अभिनंदन को किया जाए 'परम वीर चक्र' से सम्मानित

By भाषा | Updated: March 8, 2019 17:07 IST

पलानीस्वामी ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा है कि वायुसेना के पायलट एवं तमिलनाडु निवासी अभिनंदन ने प्रतिकूल परिस्थितियों में असाधारण दृढ़ विश्वास और अदम्य साहस का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें सर्वोच्च सैन्य सम्मान देना उपयुक्त होगा। 

Open in App

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मांग की। गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ हुई झड़प के दौरान उन्हें पड़ोसी देश ने पकड़ लिया था , लेकिन बाद में उन्हें स्वदेश भेज दिया। 

पलानीस्वामी ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा है कि वायुसेना के पायलट एवं तमिलनाडु निवासी अभिनंदन ने प्रतिकूल परिस्थितियों में असाधारण दृढ़ विश्वास और अदम्य साहस का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें सर्वोच्च सैन्य सम्मान देना उपयुक्त होगा। 

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को प्रधानमंत्री की कूटनीतिक कोशिशों और जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते रिहा किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि विंग कमांडर अभिनंदन को देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र दिया जाए।’’ 

गौरतलब है कि अभिनंदन ने 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ हुई हवाई झड़प के दौरान उसके एक एफ - 16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इस क्रम में उनका मिग - 21 बाइसन भी पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का निशाना बन गया था, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया था। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शांति पहल के तहत उन्हें रिहा करने की घोषणा की थी और अभिनंदन एक मार्च को स्वदेश लौटे थे। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानके पलानीस्वामीतमिलनाडुनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज