लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut Slapped: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने पर रवीना टंडन का फूटा गुस्सा! कहा- "गुंडागर्दी के खिलाफ..."

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2024 16:36 IST

Kangana Ranaut Slapped: रवीना टंडन ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर बात की और बताया कि गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होना क्यों जरूरी है।

Open in App

Kangana Ranaut Slapped: बीजेपी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ थप्पड़ कांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कंगना द्वारा विरोध जताने के बाद अब उनके समर्थन में बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आए हैं। रवीना टंडन ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को संबोधित करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा संदेश पोस्ट किया। रवीना टंडन ने बिना किसी का नाम लिए इस पोस्ट को साझा किया जो कि कंगना रनौत के साथ जोड़ा जा रहा है। रवीना ने बिना किसी का नाम लिए पोस्ट में लिखा, "ऐसी दुनिया में जहाँ सार्वजनिक जाँच निरंतर होती रहती है, यह याद रखना ज़रूरी है कि महिलाएँ भी इंसान हैं। केवल उनकी प्रसिद्धि के लिए उन्हें नीचा दिखाना अनुचित और हानिकारक है।" 

एक्ट्रेस ने यह भी कहा, "दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को तत्काल संबोधित करने की आवश्यकता है। अब समय आ गया है कि हम हिंसा और गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट हों।"

एक्ट्रेस का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब बीते गुरुवार को कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला सीआईएफ ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कंगना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, आज कंगना ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड जगत के लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाया। इसके कुछ समय बाद ही रवीना टंडन का ये पोस्ट सामने आया। 

गौरतलब है कि हाल ही में रोड रेज की घटना में क्लीन चिट पाने वाली रवीना टंडन के इस केस से जुड़े काफी वीडियो वायरल हुए थे। अपनी कार से तीन महिलाओं को टक्कर मारने और पीटने के आरोपों में घिरी टंडन के सपोर्ट में कंगना ने पोस्ट किए थे।

बहरहाल बात करें कंगना के साथ हउए थप्पड़ कांड की तो घटना में शामिल CISF कांस्टेबल की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई। घटना के बाद, उसे हिरासत में लिया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया, जब कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुँचने पर CISF अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही कंगना ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सीट जीती है। उन्होंने कांग्रेस के अनुभवी राजनेता विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। 

टॅग्स :कंगना रनौतरवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारवायरल वीडियोचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल