लाइव न्यूज़ :

Bihar Bypolls: बिहार में राज्यसभा की दो, एक विधान परिषद और पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव, जानें क्या होगा समीकरण और किसके हाथ लगेगी बाजी!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2024 15:15 IST

Bihar Bypolls: लोकसभा चुनाव में राज्यसभा के दो सांसद भी चुने गए हैं। इसमें राजद की डॉ. मीसा भारती और भाजपा के विवेक ठाकुर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीटों पर उपचुनाव होना तय हो गया है। मीसा भारती वर्ष 2022 में दोबारा राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव को हराकर सांसद बनी हैं।

Bihar Bypolls: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब बिहार में राज्यसभा की दो सीटों, एक विधान परिषद और पांच विधानसभा की खाली हुई सीटों को भरने के जल्द ही चुनाव कराए जा सकते हैं। भाजपा और राजद कोटे से एक-एक राज्यसभा सदस्य लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में दोनों सीटें खाली हो गई हैं। जबकि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने जदयू के टिकट पर सीतामढी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। ऐसे में विधान परिषद की एक सीट खाली हो गई है। उसी तरह चार विधायकों ने लोकसभा चुनाव में बाजी मारी है। जबकि एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इन सीटों पर उपचुनाव होना तय हो गया है। इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्यसभा के दो सांसद भी चुने गए हैं। इसमें राजद की डॉ. मीसा भारती और भाजपा के विवेक ठाकुर हैं।

मीसा भारती वर्ष 2022 में दोबारा राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। उनका कार्यकाल अभी 2028 तक है। वह पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से तीसरे प्रयास में भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव को हराकर सांसद बनी हैं। वहीं भाजपा के विवेक ठाकुर अप्रैल 2020 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। अभी इनका दो साल का कार्यकाल बचा हुआ है।

ऐसे में मीसा भारती और विवेक ठाकुर के बचे हुए कार्यकाल के लिए जल्द ही उपचुनाव होंगे। वहीं, जदयू उम्मीदवार के तौर पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी सीतामढ़ी से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। वे तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2020 में विधान पार्षद बने थे। इनका कार्यकाल नवम्बर 2026 तक है।

इनके लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के कारण तिरहुत स्नातक निर्वाचन के लिए अब उपचुनाव होगा। साथ ही विधान परिषद को नया सभापति भी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों से दर्जन भर विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया था। सबसे अधिक राजद ने विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था।

कांग्रेस, वाम दल और जदयू की ओर से भी विधायक को टिकट दिया गया। इसमें राजद के दो विधायक लोकसभा के लिए चुने गए हैं। जिसमें रामगढ़ के राजद विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से लोकसभा का चुनाव जीते हैं। अब रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। इसी तरह बेलागंज के राजद विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद से लोकसभा का चुनाव जीते हैं।

इस कारण बेलागंज में उपचुनाव होना है। वहीं, हम के संरक्षक व पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज (सुरक्षित) के विधायक हैं। जीतन राम मांझी गया (सुरक्षित) लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। ऐसे में इमामगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना तय है। राजद की तरह उसके सहयोगी भी विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था।

तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद भी आरा से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इस कारण तरारी में उपचुनाव होना तय है। इसके साथ ही जदयू से इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ने वाली रूपौली की विधायक बीमा भारती को हार का मुँह देखना पडा। ऐसे में रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

टॅग्स :उपचुनावमीसा भारतीलोकसभा चुनाव परिणाम 2024संसदआरजेडीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार