लाइव न्यूज़ :

कौन हैं नयनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की जगह नए तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2025 17:30 IST

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नयनार नागेंद्रन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देनागेंद्रन पूर्व में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में थे।‘कमलालयम’ में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पहले उम्मीदवार थे। भाजपा विधायक एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने प्रस्तावित किया।

चेन्नईः तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नयनार नागेंद्रन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। नागेंद्रन ने शुक्रवार को तमिलनाडु पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, ऐसी खबरें हैं कि मौजूदा प्रमुख के अन्नामलाई ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय चेन्नई में हैं। नागेंद्रन पार्टी मुख्यालय में पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र सदस्य थे। वर्तमान में पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष नागेंद्रन पूर्व में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में थे।

वह टी नगर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय ‘कमलालयम’ में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पहले उम्मीदवार थे। पार्टी ने कहा कि उनका नाम पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन और भाजपा विधायक एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने प्रस्तावित किया। 

अन्नामलाई के स्थान पर अब नागेंद्रन को प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की संभावना है। शाह ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु भाजपा को राज्य अध्यक्ष पद के लिए केवल नागेंद्रन ने नामांकन किया। तमिलनाडु भाजपा इकाई के अध्यक्ष के रूप में के. अन्नामलाई ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चाहे वह पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना हो।

पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाना हो, अन्नामलाई जी का योगदान अभूतपूर्व रहा है। भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे में अन्नामलाई जी के संगठनात्मक कौशल का लाभ उठाएगी। अन्नामलाई द्वारा खुद को दौड़ से बाहर करने के बाद नागेंद्रन भाजपा के 13वें राज्य भाजपा प्रमुख बनेंगे, जिससे उनके पद पर बने रहने की अटकलों पर विराम लग गया।

टॅग्स :Tamil Naduअमित शाहडीएमकेनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार