लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu BJP-AIADMK: टीटीवी, पनीरसेल्वम को साथ लाएंगे?, नैनार नागेंद्रन ने कहा-सीट बंटवारे पर जल्द फैसला, 2026 में डीएमके को करेंगे ध्वस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2025 10:16 IST

Tamil Nadu BJP-AIADMK: पूर्ववर्ती के. अन्नामलाई ने अन्नाद्रमुक के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में फिर से शामिल होने से कुछ समय पहले कहा था कि दिनाकरन जैसे सहयोगियों को ‘‘निराश’’ नहीं किया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देअन्नाद्रमुक भी इस संबंध में एक समिति गठित कर सकती है।पहले से ही राजग का हिस्सा हैं, वे गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे।हमारा संसदीय बोर्ड इस पर विचार-विमर्श करेगा।

चेन्नईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने कहा है कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कलमुनेत्र कषगम (एएमएमके) और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम (ओपीएस) को सीट बंटवारे के सवाल पर अन्नाद्रमुक और उनकी पार्टी का नेतृत्व मिलकर विचार करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या अन्नाद्रमुक द्वारा उनकी पार्टी को आवंटित सीट में से दिनाकरन (टीटीवी) के नेतृत्व वाली एएमएमके और पनीरसेल्वम को सीट आवंटित करने के लिए भाजपा आगे आएगी, नागेंद्रन ने कहा, ‘‘अभी (अन्नाद्रमुक के साथ) सिर्फ गठबंधन बना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीट बंटवारे पर फैसला हमारा संसदीय बोर्ड और आलाकमान करेगा। अन्नाद्रमुक भी इस संबंध में एक समिति गठित कर सकती है और हमारा संसदीय बोर्ड इस पर विचार-विमर्श करेगा।’’

नागेंद्रन के पूर्ववर्ती के. अन्नामलाई ने अन्नाद्रमुक के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में फिर से शामिल होने से कुछ समय पहले कहा था कि दिनाकरन जैसे सहयोगियों को ‘‘निराश’’ नहीं किया जा सकता जो पार्टी के पीछे मजबूती से खड़े हैं। अन्नामलाई के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर नागेंद्रन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से उन्होंने जो कहा वह सच है।

जो पहले से ही राजग का हिस्सा हैं, वे गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा अपने हिस्से से ऐसे सहयोगियों के साथ सीट साझा करके उन्हें समायोजित करेगी, इस पर नागेंद्रन ने अन्नामलाई की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे सहयोगी भाजपा के साथ हैं और ‘‘हमारा राजग (भाजपा आलाकमान) नेतृत्व और अन्नाद्रमुक नेतृत्व मिलकर इस मामले पर फैसला करेंगे।’’

दिनाकरन और पनीरसेल्वम (ओपीएस) दोनों को पहले भी अलग-अलग मौकों पर अन्नाद्रमुक से निष्कासित किया जा चुका है और पार्टी के महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने बार-बार जोर देकर कहा है कि वी. के. शशिकला के अलावा इन दोनों नेताओं को फिर से शामिल नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :Tamil Naduअमित शाहडीएमकेTamil Nadu Assemblydmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार