लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः DMK और स्टालिन पर हमला, परिवारवाद पर आरोप, विजय ने कांचीपुरम में की बैठक, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2025 12:22 IST

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने कांचीपुरम जिले के तीन तालुकों के चुनिंदा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बंद कमरे में बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने भीड़ का प्रबंधन करने का प्रशिक्षण दिया है।

कांचीपुरमः तमिलनाडु के कांचीपुरम में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) संस्थापक, अभिनेता एवं राजनीतिक विजय ने कांचीपुरम जिले के तीन तालुकों के चुनिंदा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बंद कमरे में बातचीत की। सभागार में लोगों को संबोधित करके अपना राजनीतिक अभियान फिर से शुरू की। कांचीपुरम पूर्व मुख्यमंत्री अन्नादुरई की भूमि है। यहाँ तक कि पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर ने भी उनके मार्गदर्शन के सम्मान में अपनी पार्टी के झंडे पर अन्नादुरई का प्रतीक चिह्न लगाया था। डीएमके हमारी टीवीके पार्टी से व्यक्तिगत दुश्मनी रखती है।

टीवीके प्रमुख विजय ने द्रमुक पर आरोप लगाया कि उसकी विचारधारा ‘लूट’ है। टीवीके प्रमुख विजय ने द्रमुक पर निशाना साधते हुए उसपर ‘‘नाटक करने और लोगों को धोखा देने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी इस पर सवाल उठाएगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परोक्ष तौर पर द्रमुक पर वंशवाद की राजनीति को लेकर निशाना साधा, मखौल उड़ाया और दिखावा करने का आरोप लगाया।

हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं है, लेकिन हम उनसे सवाल करेंगे क्योंकि उन्होंने उन्हीं लोगों को धोखा दिया है, जिन्होंने उन पर भरोसा किया और उन्हें वोट दिया। उनकी हरकतें नाटक के अलावा और कुछ नहीं हैं। हम इस बारे में चुप नहीं रहेंगे। कांचीपुरम से हमारा एक स्वाभाविक जुड़ाव है, क्योंकि हमारा पहला जनसंपर्क अभियान इसी जिले के परंदूर से शुरू हुआ था।

मेरा इरादा सभी लोगों की समान रूप से सेवा करना है। हम अन्नादुरई के सिद्धांतों की भावना से जनता से मिल रहे हैं। लेकिन आज अन्नादुरई को कौन याद करता है? डीएमके अब पूछती है कि विचारधारा की कीमत क्या है? वे हमसे हमारी विचारधारा के बारे में सवाल करते हैं। हमने जाति-आधारित जनगणना की माँग की है।

वक्फ अधिनियम का विरोध किया है और ऐसा करने वाले पहले पक्ष के रूप में सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और हमने सीएए का भी कड़ा विरोध किया है। हालांकि, डीएमके की विचारधारा भ्रष्टाचार है। सोचिए कि उनकी अपनी पार्टी के भीतर क्या हो रहा है। पूरा राज्य एक ऐसी डीएमके को देख रहा है जो 75 साल के बच्चे की तरह व्यवहार करती है। हमने अभी तक डीएमके का पूरी ताकत से विरोध करना शुरू भी नहीं किया है, वे पहले से ही कांप रहे हैं।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?