लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: भारी बारिश की वजह से बंद रहेंगे छह जिलों के सभी स्कूल-कॉलेज, अगले 48 घंटे राहत का अनुमान नहीं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 30, 2019 08:49 IST

Tamil Nadu: तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से बुधवार को राज्य के छह जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, राज्य में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अनुमान

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से अगले 48 घंटे बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेजमौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटे राज्य में भारी बारिश का अनुमान

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से राज्य के छह जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज आज (बुधवार) यानी 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। इन जिलों में तिरुनेलवेली, तूतीकोरीन, थेनी, विरुधुननगर, वेल्लोर और रामनाथपुरम शामिल हैं।   

तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से इससे पहले 21 और 22 अक्टूबर को भी रामनाथपुरम जिले के स्कूल बंद किए गए थे। 

तमिलनाडु में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु और उसके आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके मुताबिक इस दौरान कन्याकुमारी, मदुरै समेत राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। इस दौरान दक्षिण के राज्यों में उत्तरी कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

तमिलनाडु में क्यों हो रही है भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका तट से कुछ ही दूर पर एक कम दबाव वाला क्षेत्र तीव्रता से दबाव में परिवर्तित होकर केरल तट की ओर बढ़ रहा है जिससे तमिलनाडु में आने वाले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग का कहना है कि ये कम दबाव तीव्र से तीव्र होकर केरल और लक्षद्वीप की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव तेज हवाओं को तमिलनाडु की तरफ मोड़ने की वजह बन रहा है, जो नमी को खींच रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में दक्षिण के राज्यों समेत देश के कई हिस्सों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है। 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक देश भर में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है। 

इस दौरान दक्षिण भारत के राज्य बारिश से खासे प्रभावित रहे हैं। खासतौर पर बारिश का असर कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप पर सर्वाधिक रहा है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत