लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के थूथुकुड़ी में हैंडपप से निकल रहा दूषित पानी, कलेक्टर ने मामले को दिखवाने की बात कही

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 26, 2018 01:23 IST

बीते कुछ दिनों से तमिल नाडु के थुथूकोड़ी इलाके से तांबा बनाने वाली कंपनी वेदांता ग्रुप के स्टरलाइट कॉपर प्लांट को हटाए जाने की मांग को लेकर इलाके में बीते कुछ दिनों से हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा में अब तक 13 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल है।

Open in App

थूथुकोड़ी (तूतीकोरिन), 26 मई। बीते कुछ दिनों से तमिल नाडु के थुथूकोड़ी इलाके से तांबा बनाने वाली कंपनी वेदांता ग्रुप के स्टरलाइट कॉपर प्लांट को हटाए जाने की मांग को लेकर इलाके में बीते कुछ दिनों से हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा में अब तक 13 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल है। मामला कोर्ट पहुंच चुका है। वहीं थुथुकोजडी के कुमाररेड्डी और मिलाविट्टन गांव के इलाकों मे हैंडपंप से गंदा पानी निकलने का मामला सामने आया है।

हैंडपंप से खराब पानी निकलने के मामले में जिला कलेक्टर संदीप नन्दूरी ने कहा है कि, शुरूआत में पानी की गुणवत्ता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हम पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि समस्या हल हो गई है या नहीं।इसके बाद ही इस समस्या पर कोई आधिकारिक जवाब दिया बता दें कि हिंसक प्रदर्शन की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। यहां तूतीकोरिन (अब थूथकुड़ी) शहर में लोग वेदांता ग्रुप की स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस में हिंसक झड़प हुई। जिसके बाद 'पुलिस कार्रवाई' में करीब एक दर्जन लोग मारे गए और 42 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

बुधवार को स्थानीय अस्पताल में प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसक प्रदर्शन में एक 22 साल के एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य के घायल होने की खबर है। इसके बाद पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है और रात 9 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। प्रशासन ने अगले 5 दिन तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम