लाइव न्यूज़ :

संविधान, धर्मनिरपेक्षता की बातें हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक ही हो पाएंगी : नितिन पटेल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:30 IST

Open in App

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा भारत के संविधान, कानून और धर्मनिरपेक्षता की बातें तभी तक की जाएंगी जबतक देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं और अगर अगले 1,000-2000 वर्षों में घटकर हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएं तो देश की “अदालतें, लोकसभा, संविधान, धर्मनिरपेक्षता” कुछ नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, “ संविधान, कानून, धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं। भगवान न करे कि ऐसा हो, लेकिन अगर अगले 1,000-2,000 वर्षों में, हिंदुओं की संख्या कम हो जाती है, और दूसरे धर्म के लोगों की संख्या बढ़ जाती है, तो कोई अदालत नहीं होगी, लोकसभा, संविधान, धर्मनिरपेक्षता ... ये सब कुछ हवा-हवाई हो जाएगा, कुछ भी नहीं रहेगा।” गांधीनगर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित देवी भारत माता के मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह को मनाने के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी मुसलमानों या ईसाइयों के बारे में बात नहीं कर रहे, क्योंकि उनमें से बड़ी संख्या में लोग देशभक्त हैं। पटेल ने कहा, “मैं सबके बारे में बात नहीं कर रहा हूं। हजारों और लाखों मुसलमान, ईसाई देशभक्त हैं। हजारों मुस्लिम भारतीय सेना में हैं, सैकड़ों मुस्लिम गुजरात पुलिस बल में हैं। वे सभी देशभक्त हैं। लेकिन मैं उनकी बात कर रहा हूं जो देशभक्त नहीं हैं।” पटेल ने गुजरात धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम, 2021 को चुनौती देने के लिए एक मुस्लिम संगठन (जमीयत उलेमा-ए-हिंद) की आलोचना की - जो बल का उपयोग करके अंतरधार्मिक विवाह के माध्यम से धर्मांतरण को रोकना चाहता है - और आश्चर्य जताया कि उसे कानून से परेशानी क्यों है जबकि यह धर्म-विशिष्ट नहीं है। उल्लेखनीय है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने मामला लंबित रहने तक इस विवादास्पद कानून की कई धाराओं पर रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो