लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अगली तारीख 10 मई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 14:43 IST

न्यायाधीश ने इस मामले को मंगलवार, 10 मई तक के लिए स्थगित किया है क्योंकि यह अलग बेंच का मामला था। इसलिए मामले पर सुनवाई मंगलवार को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता की गिरफ्तारी मामले में पंजाब सरकार ने दो आवेदन कोर्ट में दिएपंजाब सरकार के वकील ने दी थी मामले की तारीख को आगे बढ़ाने की अर्जी

चंडीगढ़: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब-हाईकोर्ट में सुनवाई मंगलवार 10 मई तक के लिए टाल दी गई है। भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने जानकारी देते हुए कहा, पंजाब सरकार द्वारा कल (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में) एक याचिका दायर की गई थी। न्यायाधीश ने इस मामले को मंगलवार, 10 मई तक के लिए स्थगित किया है क्योंकि यह अलग बेंच का मामला था। इसलिए मामले पर सुनवाई मंगलवार को होगी।

उन्होंने कहा, दिल्ली कोर्ट का सर्च वारंट दिल्ली पुलिस को मिलने के बाद, तेजिंदर बग्गा को पीपली के पास से उनको अपनी हिरासत में लिया था। कल शाम को उनको कोर्ट में पेश किया गया था। आज पंजाब सरकार ने दो आवेदन कोर्ट में दिए हैं जिसकी कॉपी हमारे पास आई हैं। इसकी भी सुनवाई मंगलवार को होगी। पंजाब पुलिस के वकील ने मामले की तारीख को आगे बढ़ाने की अर्जी दी थी। 

इस मामले में पंजाब सरकार के वकील पुनीत बाली ने कहा, हरियाणा पुलिस का कहना है कि उन्होंने बग्गा की हिरासत दिल्ली पुलिस को सौंप दी है और दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें पंजाब पुलिस ने हिरासत में सौंप दिया है। इसलिए, हम उनके जवाब में द्विभाजन पर जवाब दाखिल करेंगे। हम उचित कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।  

शुक्रवार की सुबह बग्गा को पंजाब की पुलिस ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी को लेकर आप ने दावा किया था कि  तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने राज्य में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था।

वहीं बीजेपी ने अपने नेता की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित पंजाब के सीएम पर हमला बोलते हुए इसे तेजिंदर बग्गा के अपहरण करने की बात कही थी। पंजाब पुलिस जब बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तब हरियाणा पुलिस ने उन्हें थानेसर में रोक लिया और फिर बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। 

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गादिल्ली पुलिसPunjab Policeकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल